फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शत्रुघ्न सिन्हा ने किया भाजपा सांसद के आरोपों का समर्थन

Sat, 26 Sep 2015 06:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के सांसद एवं पूर्व गृह सचिव आर. के सिंह ने भाजपा के ही नेताओं पर हमला करते हिए कहा कि बिहार चुनाव में पैसे लेकर टिकट दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में अपराधियों और उनके रिश्तेदारों को टिकट दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ डकैतों तक को टिकट दे दिए गए। उन्होंने अपने ही नेताओं पर सवाल उठाया कि क्या ऐसे लोग सुशासन ला पाएंगे?
विज्ञापन


बिहार के आरा से सांसद आर.के सिंह ने कहा कि सुशील मोदी फोन तक नहीं उठाते हैं, क्या ये लोग सुशासन लाएंगे? उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के साथ धोखा कर रही है। आर के सिंह टिकट बंटवारे को लेकर बहुत नाराज दिखे और आरोप लगाया कि आपराधिक छवि के लोगों को टिकट बांटे गए हैं।

बोले,नहीं जाऊंगा प्रचार करने

मैं चाहता हूं कि बिहार को स्वच्छ शासन मिले। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन लोगों को भी टिकट दे दिया जो कल ही पार्टी में आएं हैं। आर.के. सिंह ने कहा कि आपराधिक छवि वालों के लिए मैं प्रचार करने नहीं जाउंगा। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उनको भी टिकट दे दिया है जो कभी बस लूटा करते थे।

वहीं उनके इस बयान के बाद पार्टी में खलबली मच गई। पार्टी नेता नलिन कोहली ने उनके इस बयान पर कहा कि यह आर. के. सिंह की निजी प्रतिक्रिया है। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में टिकट बंटवारे में पूरी निष्पक्षता बरती गई है और इसके फैसले पार्टी की केंद्रीय कमेटी ने लिए है।
विज्ञापन

शत्रुघ्न ने मिलाया आरके सिंह के सुर में सुर

शत्रुघ्न सिन्हा ने भी आरके सिंह के सुर में सुर मिलाया है।शत्रुध्न सिन्हा ने आरके सिंह के बयान 'पार्टी अपराधियों,डकैत और रिश्तेदारों को टिकट दे रही है'के बयान को लेकर आरके सिंह का समर्थन किया है। सिन्हा ने कहा आर के सिंह चंद बेदाग छवि के नेताओं में से एक हैं।
उन्होंने आगे कहा, 'अगर आरके सिंह ने कुछ कहा है तो वह निश्चित तौर पर सही होगा। उनके पास सबूत होंगे, नहीं तो वो ऐसा हर्गिज नहीं कहते।' शत्रुघ्न सिन्हा पिछले कुछ समय से पार्टी के ख‌िलाफ खुल कर बोल रहे हैं और उन्होंने कई मुद्दों पर पार्टी लाइन से अलग राय रखी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें