फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुप नहीं रही बीजेपी-जेडी(यू) में तकरार

Tue, 21 May 2013 12:31 PM IST
पटना
विज्ञापन
विज्ञापन
एक तरफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए गठबंधन में दरार की अटकलों को खारिज कर दिया है वहीं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा की टिप्पणी और उस पर नीतीश के बयान ने गठबंधन में तकरार को उजागर कर दिया है।
विज्ञापन


नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा था कि राज्य में भाजपा के साथ उनकी पार्टी जदयू का गठबंधन पहले की तरह ही बरकरार है। उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन पहले की तरह ही मजबूत है।

नितीश ने भाजपा व जदयू गठबंधन के सही सलामत रहने की बात एक सर्वेक्षण आने के बाद कही थी।

सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है कि जदयू और भाजपा के साथ रहने पर वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में बिहार में एनडीए की सीटें बढ़ने और अलग होने पर दोनों दलों को नुकसान होने के आसार हैं।
विज्ञापन


बिहार में एनडीए के पास 40 में से 34 लोकसभा सीटें हैं, जिनमें से 22 जदयू के पास और 12 भाजपा के पास हैं।

जब उनसे पूछा गया था कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को अगर भाजपा प्रधानमंत्री पद के लिए आगे करती है, तो एनडीए का भविष्य क्या होगा, तो उन्होंने कहा था, ‘हमें अगर या मगर के फेर में नहीं पड़ना चाहिए। कल किसने देखा है।’

इसके बाद ही दोनों दलों के अलग होने की अटकलें तेज हो गई थीं। हालांकि नीतीश ने इस पर कहा कि यह बयान उन्होंने आम संदर्भ में दिया था।

उन्होंने कहा कि जब जीवन का ही कोई ठिकाना नहीं है, तो भविष्य के बारे में हम क्या कह सकते हैं।

इसके बावजूद भी तनातनी बरकरार
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद प्रभात झा ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी व देश के सर्वमान्य नेता हैं। झा ने एनडीए में और दलों के जुड़ने की संभावना भी जताई।

उन्होंने कहा कि नीतीश पर एनडीए को मजबूत बनाए रखने की अधिक जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने कहा कि जदयू को एनडीए की ज्यादा जरूरत है बजाए की एनडीए को जदयू की।
विज्ञापन


वहीं, इस पर नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में एनडीए का नेता कौन है? मैं एनडीए का अध्यक्ष हूं और सड़क निर्माण मंत्री नंदकिशोर इसके संयोजक।

हालांकि फिर उन्होंने कहा गठबंधन में सभी को किसी भी मुद्दे पर अपने विचार व्यक्त करने की संवैधानिक स्वतंत्रता हासिल है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें