फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: राजू सिंह के समर्थन में आई BJP; नेताओं ने कहा- MLA कोई आतंकी नहीं, एक तरफा कार्रवाई पर करेंगे आंदोलन

Mon, 29 May 2023 04:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

बीजेपी के पारू विधायक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से सरकार के इशारे पर कार्रवाई की जा रही है, मानो यह कोई आतंकी को पकड़ने के लिए की जाने वाली कार्रवाई है। सरकार अगर इस प्रकार की कार्रवाई करती रही तो हम आंदोलन करने पर विवश होंगे।
विज्ञापन
एसएसपी से मिलने पहुंचा बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर में बीजेपी विधायक राजू सिंह पर कार्रवाई को लेकर बीजेपी नेताओं ने सोमवार को SSP राकेश कुमार से मिलकर जिला पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ नाराजगी जताई है। वहीं, इस मामले में पूरी निष्पक्ष जांच करने की बात कही है। इस दौरान बीजेपी नेताओं ने कहा कि अगर इस मामले में राज्य सरकार नहीं चेती तो बीजेपी विवश होकर आंदोलन करके सरकार को घेरेगी। दरअसल, बीते दिनों साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी विधायक राजू सिंह पर राजद नेता का अपहरण कर पिटाई करने का मामला सामने आया था। उसमें जिला पुलिस ने विधायक पर कार्रवाई की थी।

विज्ञापन


बता दें कि बीजेपी की पूरी टीम मुजफ्फरपुर की साहेबगंज विधानसभा के बीजेपी विधायक राजू सिंह के समर्थन में आ गई है। विधायक राजू सिंह के साथ जिला बीजेपी के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को एसएसपी राकेश कुमार से मुलाकात करके ज्ञापन सौंपा। उसने कहा कि बीजेपी के विधायक के खिलाफ की जा रही कार्रवाई नीति संगत नहीं है। जिस तरह से यह कार्रवाई की जा रही है, ऐसी कार्रवाई मानो किसी आतंकी को पकड़ने के लिए की जाती है। बीजेपी इस तरह की कार्रवाई को लेकर नाराजगी जाहिर करती है और सरकार के खिलाफ आंदोलन करने पर विवश होगी।

एमएलए राजू सिंह के ऊपर आरोप है कि वह एक तिलक समारोह के दौरान कहासुनी को लेकर के राजद नेता तुलसी राय का अपहरण करके ले गए थे। फिर उसकी पिटाई की गई थी। उसके बाद पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए मामले में पारू थाना में प्राथमिकी दर्ज की। उसके बाद पुलिस ने विधायक के घर सहित कई ठिकानों पर रेड की थी। जहां से दो लग्जरी कार सहित एक हथियार बरामद किया गया था।
विज्ञापन


‘सरकार के इशारे पर की जा रही है यह कार्रवाई’
एसएसपी राकेश कुमार से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में बीजेपी के पारू से विधायक अशोक कुमार सिंह, बीजेपी के बरूराज से विधायक अरुण कुमार सिंह के साथ साथ ही बीजेपी जिला अध्यक्ष रंजन कुमार सहित बीजेपी के सभी नेताओं ने मिलकर मुजफ्फरपुर पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई है। बीजेपी के पारू विधायक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से सरकार के इशारे पर कार्रवाई की जा रही है, मानो यह कोई आतंकी को पकड़ने के लिए की जाने वाली कार्रवाई है। सरकार अगर इस प्रकार की कार्रवाई करती रही तो हम आंदोलन करने पर विवश होंगे।

वहीं, बीजेपी के बरूराज एमएलए ने कहा कि जिस तरह से जानबूझकर के एक आरोपी के बयान पर एक तरफा कार्रवाई की जा रही है। बीजेपी इसकी निंदा करती है और इसका विरोध करेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें