फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू बोले- बिहार में कुछ दिन का है भाजपा और जदयू का साथ

Sun, 29 Oct 2017 10:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात चुनाव में भाजपा और जदयू के अलग-अलग चुनाव लड़ने पर तंज कसते हुए राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने कहा है कि ये लोग बिहार में भी अलग-अलग ही लड़े थे और आगे भी अलग-अलग ही लडे़ंगे। इनका यह गठबंधन स्थायी नहीं है। दोनों की राह कुछ ही दिनों में अलग हो जाएगी।
विज्ञापन


रांची रवाना होने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए लालू ने कहा कि गुजरात में ही क्यों बिहार में भी दोनों दल अलग अलग ही लड़े थे और लड़ेंगे। कांग्रेस के साथ पर लालू ने कहा कि यदि वे चुनाव प्रचार के लिए बुलाएंगे तो वे जरूर जाएंगे।

गुजरात के हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की कमी से बच्चों की मौत पर लालू ने कहा कि सभी भाजपा शासित राज्यों में यही हाल है। गोरखपुर में अभी हाल में ही ऐसी ही घटना हो चुकी है।
विज्ञापन


वहीं, सासाराम में शराब से हुई मौत पर लालू ने कहा कि बिहार में शराबबंदी फ्लॉप है। बाहर से सिर्फ दिखाया जा रहा कि शराब बंद है, लेकिन होम डिलीवरी हो रही है। पुलिस वाले पैसा कमाने में लगे हैं। ट्रक से शराब बिहार आ रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें