फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Accident: बेगूसराय में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार महिला को कुचला, अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत

Sun, 26 Mar 2023 06:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

बेगूसराय में बखरी थाना क्षेत्र के सोनवा गांव के पास तेज रफ्तार वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं, बाइक चला रहे युवक को मामूली चोट आई है।
विज्ञापन
अस्पताल ले जाने के दौरान महिला ने रास्ते में तोड़ा दम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। बखरी थाना क्षेत्र के सोनवा गांव के पास तेज रफ्तार वाहन ने एक बाइक सवार महिला को कुचल दिया। इसके बाद अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक मामूली रूप से घायल हुआ है। मृतका की पहचान छौराही थाना क्षेत्र अंतर्गत सावंत मोईन टोला निवासी नरेश यादव की पत्नी कविता देवी के रूप में की गई है।

विज्ञापन



महिला की मौत के बाद गम में डूबे परिजन

परिजनों ने बताया कि कविता एक युवक के साथ बाइक से अपने मायके श्राद्धकर्म में जा रही थी। तभी सोनवा गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। फिर परिजन उसे इलाज के लिए आनन-फानन में घटनास्थल से उठाकर एक निजी अस्पताल ले जा रहे थे। तभी रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कविता अपनी मां के श्राद्धकर्म में जा रही थी। तभी यह हादसा हो गया। फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया। घटना की जानकारी मिलने पर बखरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें