फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Accident News: ट्रक के कुचलने से शख्स की मौत, बाइक के उड़े परखच्चे; दुकान बंद कर घर लौट रहा था

Mon, 21 Aug 2023 07:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Nalanda Accident News: नालंदा में सोमवार को रहूई थाना क्षेत्र में एक अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार एक व्यक्ति को कुचल दिया। इस हादसे में शख्स की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक के परखच्चे उड़ गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बाइक और मृतक कारू जमादार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के नालंदा में सोमवार को बिहटा-सरमेरा टू-लेन पर रफ्तार का कहर देखने को मिला। मामला रहूई थाना क्षेत्र अंतर्गत भेंडा गांव के पास का है। जहां सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के मई फरीदा गांव निवासी भागीरथ जमादार के बेटे कारू जमादार (35) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


मृतक के भाई ने बताया कि कारू जमादार सरमेरा में छोले-भटूरे की दुकान लगाते हैं। सोमवार को दुकान बंद कर वह घर लौट रहे थे कि तभी अज्ञात ट्रक ने भेंडा मोड़ के पास टक्कर मार दी। इस घटना में कारू जमादार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर क्षतिग्रस्त बाइक और झाड़ी में खून से लथपथ कारू जमादार पर पड़ी। फिर राहगीरों ने इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मृतक के भाई ने बताया कि वाहन नंबर के आधार पर उन लोगों से संपर्क साधा गया। उसके बाद घटना का खुलासा हुआ।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा इतना जबरदस्त था कि मोटरसाइकिल के परखच्छे उड़ गए। वहीं, उस पर सवार कारू जमादार सड़क किनारे झाड़ी में जा गिरा। मौत की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों की चीत्कार से अस्पताल परिसर गमगीन हो गया। कारू जमादार के दो बेटे और दो बेटियां हैं। अब उनकी परवरिश को लेकर परिवार को चिंता सताए जा रही है।
विज्ञापन


रहुई थाना अध्यक्ष नंदन कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें