फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharsa: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार भांजे की मौत, मामा घायल, ननिहाल से लौट रहा था घर

Wed, 07 Jun 2023 10:28 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

बनगांव थाना अंतर्गत ढोली मोहनपुर नहर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरे का गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
मोहम्मद सलीम का फाइल फोटो। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सहरसा जिले के बनगांव थाना अंतर्गत ढोली मोहनपुर नहर के पास मंगलवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही बनगांव थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूससे घायल युवक को पीएमसीएच रेफर कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचना 20 वर्षीय मोहम्मद सलीम के रूप में हुई है। वह अपने ननिहाल चकमका इस्लामपुर ननिहाल से अपने मामा मोहम्मद सोनू के साथ सहरसा जिले के दिघीया गांव अपने घर जा रहा था। उसी दौरान अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में ठोकर मार दी। हादसे में मोहम्मद सलीम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, मोटरसाइकिल चला रहे मामा मोहम्मद सोनू गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना मिलते ही बनगांव थाना पुलिस दोनों को सदर अस्पताल लेकर पहुंची, जहां मोहम्मद सालिम को डॉ. ने मृत घोषित कर दिया। 

बनगांव थाना अध्य्क्ष बिनोद सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई वहीं दूसरे जख्मी को असपताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन की खोज की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें