फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बहस के बाद युवक को किया छलनी, राजद विधायक सरकार पर भड़के

Thu, 15 May 2025 12:15 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय सिटी

सार

Bihar : लोगों को लगा कि कुछ लड़के यूं ही एक दूसरे से बकवास किये जा रहे हैं। इतने में लगातार कई फायर हुए। फायर होते ही एक को छोड़कर सभी वहां से फरार हो गये। घटना की जानकारी मिलने पर राजद विधायक वहां पहुंचे, फिर सरकार पर जमकर बोला। 
विज्ञापन
इलाज कराने पहुंचे अस्पताल - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को दनादन तीन गोलियां मार दी। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के तरबन्ना गांव की है। युवक की पहचान साहेबपुर कमाल निवासी नूर आलम के पुत्र इश्तियाक ( 25 ) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि इश्तियाक अपने दोस्तों के साथ पचबीर बाजार से गांव की ओर लौट रहा था। रास्ते में तरबन्ना के पास कुछ युवकों से हंसी-मजाक में तीखी बहस हो गई है। बहस के दौरान बदमाशों ने इश्तियाक पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इश्तियाक को पेट और जांघ में तीन गोलियां लगी है। उसके दोस्तों ने उसे तुरंत साहेबपुर कमाल पीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे बेगूसराय रेफर कर दिया गया। बेगूसराय इलाज के लिए लाया गया। पर,  हालत गंभीर होने पर उसे पटना हायर सेंटर भेज दिया गया।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए -http://India Pakistan : एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती की यह बात नहीं जानते होंगे आप! पिता और भाई ने खोला जीवन का राज

घटना के बाद से इलाके में तनाव व्याप्त है 
घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है। युवक के परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि तरबन्ना इलाके में दो समुदाय के बीच लंबे समय से वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। यहां शराब, ताड़ी और जुए का अवैध धंधा भी होता रहता है। फिलहाल दबी जुबान में  गोलीबारी की वजह भी इसी को माना जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए -Bihar News : कारगिल में ड्यूटी के दौरान बिहार का एक और जवान शहीद, गांव में छाया मातम

 बढ़ते क्राइम पर भड़के विधायक
साहेबपुर कमाल विधानसभा के विधायक  सदानंद सम्बुद्ध उर्फ ललन यादव अस्पताल पहुंचकर जख्मी के परिजनों से मुलाक़ात की। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं के द्वारा खबर मिलते ही अस्पताल पहुंचे हैं। घायल को पटना रेफर किया गया है। इलाज की पूरी व्यवस्था की जा रही है। साथ ही विधायक ने बिहार में बढ़ते अपराध पर सवाल भी उठाए। उन्होंने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार सोई हुई है और लोग डरे हुए हैं। सुबे के मुख्यमंत्री को इसकी चिंता नहीं है। सरकार सिर्फ प्रचार में  व्यस्त है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें