फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: परीक्षा में नकल रोकने का गजब तरीका, महिलाओं के सूट कैंची से फाड़े

Mon, 14 May 2018 01:19 AM IST
एजेंसी, पटना 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक प्रतियोगी परीक्षा में नकल रोकने के लिए अजीब तरीका अपनाया गया। यहां परीक्षा में बैठने से पहले पूरी आस्तीन का सूट पहनकर आई महिला प्रतिभागियों के सूट की आस्तीन कैंची से काट दी गई। 

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, नियमों के तहत ऐसा किया गया, क्योंकि पूरे बाजू का सूट पहनकर परीक्षा में बैठने की मनाही थी। कुछ क्षेत्रीय चैनलों पर दिखाए जाने के बाद यह वीडियो वायरल हो गया। इसमें सरकारी स्कूल में बने परीक्षा केंद्र के बाहर एक महिला कैंची से लड़कियों के सूट की आस्तीन काटती दिख रही है। इस तरह सूट काटने का स्थानीय लोगों और महिलाओं के परिजनों ने विरोध किया।

जिला शिक्षा अधिकारी लल्लन प्रसाद सिंह ने कहा, बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (बीसीईसीईबी) की नर्सिंग की परीक्षा शनिवार को आयोजित की गई थी। इसमें सलाह दी गई थी कि महिलाएं पूरी आस्तीन का सूट पहनकर परीक्षा केंद्र में न आएं। लेकिन कुछ प्रतिभागियों ने सलाह को नजरअंदाज किया। 
विज्ञापन


बहरहाल, शिक्षा विभाग ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। स्कूल में आगे किसी तरह की प्रतियोगी परीक्षा कराने पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने कहा, सूट की आस्तीन काटने के पीछे गलत मंशा नहीं थी। इस बात का भी ध्यान रखा गया कि यह कार्रवाई महिला कर्मचारी ही करे। लेकिन जिस तरह से खुले में ऐसा किया गया, वह सही नहीं था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें