फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन की जल निकासी पाइप में महिला का शव मिला; कौन है वह?

Sun, 11 May 2025 12:19 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा की नई टर्मिनल बिल्डिंग के वाटर हार्वेस्टिंग के पाइप में एक महिला की लाश मिली। लाश अर्द्ध नग्न अवस्था में थी। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
इसी पाइप में थी महिला की लाश - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा की नई टर्मिनल बिल्डिंग में वाटर हार्वेस्टिंग की पाइप काटकर एक अज्ञात महिला शव (35) बरामद किया गया। पुलिस का कहना है कि महिला अर्द्ध नग्न अवस्था में थी। उसके शरीर पर जख्म के निशान भी पाए गये हैं। घटनास्थल के पास से पुलिस ने एक मोबाइल भी बरामद किया है, जिसकी जाँच की जा रही है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Tension: सीमा पर गोलीबारी में बिहार का सपूत बलिदान; BSF जवान इम्तियाज ने सीमा पर दिखाया अदम्य साहस

घटना के संबंध में डीएसपी डॉ अन्नू ने बताया कि देर रात सूचना मिली कि पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा की नई टर्मिनल बिल्डिंग के वाटर हार्वेस्टिंग के पाइप में एक महिला की लाश है। सूचना मिलते ही हवाई अड्डा के थानाध्यक्ष के साथ वह घटनास्थल पर पहुंचे। लाश उस जगह पर फंसी हुई थी कि पाइप को काटकर शव को निकालना पड़ा। फिलहाल शव को पोस्ट मोर्टम के लिए IGIMS भेज दिया गया है। महिला की लाश वर्षा की जल निकासी पाइप के अंदर कैसे गई? इसकी भी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : सीज फायर के बाद फिर प्रधानमंत्री आ रहे हैं बिहार, देंगे बिहार को सौगात

घटनास्थल पर मौजूद भीड़ का यह भी कहना है कि हो सकता है कि महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की गई है। इस संबंध में थाना प्रभारी ने भी इस बात में सहमती जताई है कि शव जिस स्थिति में बरामद हुआ है, सीसे में दुष्कर्म के बाद हत्या किये जाने से इनकार\ नहीं किया जा सकता है। फिलहाल पोस्टमोर्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। इसके अलावे मोबाइल को खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें