फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सम्राट के बाद अब अभिषेक की शिक्षा पर सवाल; बांकीपुर के BJP प्रत्याशी ने दरभंगा से किया मध्यमा पास

Thu, 09 Jul 2026 06:58 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : अब तक सीएम सम्राट चौधरी और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की शिक्षा को विपक्ष मुद्दा बनाता रहा है, अब बांकीपुर उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार 'बंटी' की पढ़ाई पर भी सवाल उठ रहा है। शुरू से पटना में रहे अभिषेक ने दरभंगा से मध्यम पास करने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
सीएम सम्राट चौधरी और एनडीए के वरिष्ठ नेताओं के साथ भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार उर्फ अभिषेक बंटी की शैक्षणिक योग्यता को लेकर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। विपक्ष ने उनके नामांकन के साथ दाखिल शपथ पत्र में दर्ज शैक्षणिक विवरण पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच की मांग की है। नामांकन पत्र के साथ दाखिल शपथ पत्र के अनुसार, अभिषेक कुमार का जन्म एक अप्रैल 1984 को पटना के बांकीपुर इलाके में हुआ था। उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक (मध्यमा बोर्ड) बताई है। शपथ पत्र में बताया गया है कि उन्होंने वर्ष 2000 में दरभंगा जिले के चौधरी संस्कृत सेकेंड्री स्कूल, थाथोपुर से दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई नहीं की। इसी शैक्षणिक विवरण को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाया है। 

विज्ञापन


जनसुराज ने कहा- भाजपा का चाल चरित्र चेहरा बदल गया है
जनसुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि एक वक्त था कि भाजपा के लोग अच्छे पढ़े लिखे और सुसंस्कृत होते थे। उदाहरण के तौर पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी, अरूण जेटली जैसे नेताओं की शिक्षा को देख लीजिए। अब भाजपा का चाल चरित्र चेहरा बदल गया है। शैक्षणिक योग्यता पर उनका कोई फोकस नहीं रहता है। आप बिहार और तमिलनाडु के मंत्रिमंडल में मौजूद लोगों की शैक्षणिक योग्यता को देख लीजिए। इनके मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की शैक्षणिक योग्यता को ही देख लीजिए। वह तो मैट्रिक पास भी नहीं हैं। ज्ञान की भूमि कही जाने वाली बिहार में क्या ज्यादा पढ़े लिखे राजनीतिक लोगों की कमी हो गयी है? भाजपा को अच्छा उम्मीदवार नहीं मिलता है, इसका अफसोस है। शैक्षणिक योग्यता को यह लोग तवज्जो ही नहीं देते हैं। यह लोग जनता को कुछ समझते ही नहीं है। लोकतंत्र में जनता ही मालिक है यह बात भाजपा के संज्ञान से निकल गया है। 
Bihar: राजद को कांग्रेस का साथ पर उठे सवाल, नामांकन में बड़े नेताओं की गैरमौजूदगी पर लालू के करीबी क्या बोले?
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिषेक कुमार ने अपनी आय के बारे में क्या जानकारी दी?
शपथ पत्र में अभिषेक कुमार बंटी ने अपनी आय, चल-अचल संपत्ति, बैंक खाते, बीमा पॉलिसी और पारिवारिक विवरण की जानकारी दी है।शपथ पत्र के अनुसार अभिषेक बंटी की आयकर विवरणी (ITR) के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2026-27 में उनकी कुल आय 4.98 लाख रुपये रही है। इससे पहले 2025-26 में 4.97 लाख रुपये, 2024-25 में 7.05 लाख रुपये, 2023-24 में 26.75 लाख रुपये तथा 2022-23 में 15.94 लाख रुपये आय घोषित की गई थी। यानी पिछले पांच वर्षों में उनकी आय में काफी उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है। अभिषेक बंटी ने अपने शपथ पत्र में बैंक खातों, नकद राशि, एलआईसी पॉलिसियों, सोने-चांदी के आभूषणों और अन्य निवेश का भी ब्योरा दिया है। उनके पास विभिन्न बैंकों में जमा राशि, एलआईसी की कई पॉलिसियां और सोने-चांदी के आभूषण दर्ज हैं। इसके अलावा उन्होंने चल संपत्तियों के साथ अपनी अचल संपत्तियों का भी विवरण निर्वाचन आयोग को सौंपा है। शपथ पत्र में उन्होंने स्वयं को पटना का निवासी बताया है। साथ ही मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और सोशल मीडिया खातों की जानकारी भी दी गई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें