फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather: साल के पहले दिन सर्द पछुआ हवा ने बढ़ाई ठिठुरन, कई जिलों में नहीं निकली धूप; जानिए मौसम का हाल

Wed, 01 Jan 2025 09:20 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Weather News: सर्द पछुआ हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी है। पटना, पूर्णिया, सीतामढ़ी समेत कई जिलों में धूप नहीं निकली है। मौसम विभाग ने सावधानी बरतने की अपील है। 
विज्ञापन
ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नये साल के पहले दिन पूरा बिहार ठंड की चपेट में है। सर्द पछुआ हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी है। पटना, सीतामढ़ी, पूर्णिया, अररिया, मुजफ्फरपुर, चंपारण, दरभंगा समेत कई जिलों में सुबह धूप नहीं निकली है। पिछले 24 घंटे में पटना का अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री रहा। वहीं पिछले 48 घंटे में चार डिग्री तक न्यूनतम पारा गिरा है। कई इलाकों में घना कोहरा दिखा। मौसम विभाग की मानें तो छह जनवरी से कोल्ड वेव जैसे हालात होंगे। इसलिए बढ़ते ठंड को लेकर सावधानी बरतें।

विज्ञापन


सहरसा में सबसे ज्यादा ठंड
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में बिहार के कई शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान पूर्णिया का 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं दरभंगा का 22.4 डिग्री, मधेपुरा का 22 डिग्री, भागलपुर 21.5 डिग्री, खगड़िया का 21.3 डिग्री और सबसे कम पटना का 19.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सबसे ज्यादा ठंड सहरसा में पड़ी। यहां का 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बाद समस्तीपुर में 10.2 डिग्री, गया का 11.6 डिग्री, बांका का 11 डिग्री, पूर्णिया का 13.8 डिग्री, मुजफ्फरपुर का 13.7 डिग्री, पटना का 14.2 डिग्री और गोपालगंज का 14.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।  मौसम विभाग की मानें तो अगले दो-तीन तक अधिक ठंड का एहसास होगा। 

मुजफ्फरपुर का आश्रय स्थल तैयार करने का निर्दश
मुजफ्फरपुर में भी सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा। बढ़ते ठंड को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। डीएम ने कहा कि हालांकि अभी शीतलहर जैसी कोई स्थिति नहीं है। हालात पर नजर रखी जा रही है। अभी तापमान में कमी आई है आने वाले दिनों में पारा और भी गिर सकता है। इसे लेकर हमारी पूरी तैयारी है। जिला प्रशासन की ओर से ठंड से राहत के लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके बाद आम आदमी को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें