फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather Today: बिहार में मौसम का डबल अटैक, कहीं लू का कहर तो कहीं बारिश-वज्रपात का अलर्ट

Fri, 22 May 2026 02:21 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Weather Updates: मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। ऐसे में लोगों को गर्मी और उमस से फिलहाल राहत मिलने के आसार कम हैं। हालांकि, उत्तर बिहार के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवा का असर बना रह सकता है।

विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी किया हीट वेव और बारिश का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। एक ओर दक्षिण और पश्चिम बिहार के कई जिले भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं, वहीं सीमांचल और उत्तर बिहार के कुछ इलाकों में आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शुक्रवार को बिहार के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग तरह का मौसम देखने को मिलेगा। राजधानी पटना समेत नालंदा, जहानाबाद, गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और बेगूसराय में हीट वेव और गर्म रात को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में दिन के समय तेज धूप और उमस लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। दोपहर के समय गर्म हवाएं चलने की भी संभावना है।
विज्ञापन


वहीं बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद जिलों में मौसम का असर ज्यादा गंभीर रहने की आशंका है। यहां तेज गर्म हवा और लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। प्रशासन ने लोगों को बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।

उधर सीमांचल और उत्तर-पूर्वी बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज और पश्चिम चंपारण जिलों में मौसम बदलने के संकेत हैं। इन इलाकों में मेघगर्जन, हल्की बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। वज्रपात को लेकर भी लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है। इसके अलावा राज्य के कई जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा, लेकिन उमस और तेज धूप से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद कम है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक गर्मी से बचाव करने, अधिक पानी पीने और धूप में निकलने से परहेज करने की सलाह दी है।

2026 IPL : आईपीएल में 'बेमिसाल बिहार' टीम! बेशर्त सहयोग के लिए किस बिजनेसमैन ने हाथ बढ़ाया?

बिहार में दो तरह का मौसम
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, एक ओर भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, वहीं दूसरी ओर राज्य के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं ने मौसम को सुहाना बना दिया है। पिछले 24 घंटों के दौरान मधुबनी जिले के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई, जबकि उत्तर-पूर्व और उत्तर-मध्य बिहार के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। दक्षिण-पूर्व बिहार के कुछ हिस्सों में भी बूंदाबांदी देखने को मिली, जबकि राज्य के शेष भागों में मौसम शुष्क बना रहा।

कहां कितनी गर्मी पड़ी?
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रोहतास जिले के डेहरी में दर्ज किया गया। वहीं बिहार का अधिकतम तापमान 31.5 से 44.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों के अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान की बात करें तो सबसे कम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस सहरसा जिले के अगवानपुर में रिकॉर्ड किया गया। पूरे राज्य में न्यूनतम तापमान 23.3 से 28.4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। हालांकि न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं देखा गया तेज हवाओं ने भी कई जिलों में असर दिखाया। भागलपुर जिले में अधिकतम हवा की रफ्तार 59 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी कुछ इलाकों में तेज हवा चलने की संभावना जताई है।

कहां-कितनी बारिश हुई?
मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो मधुबनी जिला सबसे आगे रहा। झंझारपुर में 95.2 मिमी, लखनौर में 71 मिमी, बसोपट्टी में 54 मिमी और जयनगर में 45 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा दरभंगा के तारडीह में 30 मिमी, मधेपुरा के पुरैनी में 26 मिमी और उदाकिशुनगंज में 22 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें