फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather Update : 13 जून को दक्षिण-पश्चिम मानसून की बिहार में इंट्री, इन 24 जिलों में बारिश के आसार

Sun, 11 Jun 2023 05:04 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Weather Report : 11 जून को बिहार के 24 जिलों में एक या दो स्थानों बारिश की संभवना है। इन जिलों में तेज हवा, मेघ गर्जन और वज्रपात के भी आसार हैं। संभवना है कि 13 जून को दक्षिण पश्चिम मानसून की बिहार में इंट्री हो जाए।
विज्ञापन
मौसम का हाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार वासियों आपको लू के थपेड़ों से राहत मिलने वाली है। पिछले 8-10 दिनों से भीषण गर्मी से बारिश निजात दिलाने वाली है। 11 जून को बिहार के 24 जिलों में एक या दो स्थानों बारिश की संभवना है। इन जिलों में तेज हवा, मेघ गर्जन और वज्रपात के भी आसार हैं। वहीं पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर,  रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद और अरवल में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। हालांकि, पटना समेत कई जिलों में 10 जून की रात से ही ठंडी हवा ने गर्मी से थोड़ी राहत दी है। 

विज्ञापन


11 जून से 14 जून तक बारिश का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने 11 जून से 14 जून तक अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, पश्चिम-पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज समेत कई इलाके में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। संभवना है कि 13 जून को दक्षिण पश्चिम मानसून की बिहार में इंट्री हो जाए। इन चार दिनों में लोगों को तेज गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा गर्म जिले

  • औरंगाबाद का अधिकतम तापमान - 43.3 डिग्री C
  • भोजपुर का अधिकतम तापमान - 43.3 डिग्री C
  • पटना का अधिकतम तापमान - 43.1 डिग्री C
  • मोतिहारी का अधिकतम तापमान - 42.6 डिग्री C
  • गया का अधिकतम तापमान - 42.3 डिग्री C

आंधी, वज्रपाट और ओलावृष्टि से  किसे हो सकता है नुकसान

  • खड़े फसल और फलदार वृक्षों को नुकसान।
  • झुग्गी-झोपड़ी और कच्चे मकानों को नुकसान।
  • जान-मान एवं पशु की हानि।
  • शहर में लगे होर्डिंग और वृक्ष गिरने की संभावना।
  • पेड़-पौधों ने नीचे भूल से भी न लें शरण।
  • मौसम विभाग ने लोगों से अपील कि है कि खराब मौसम के दौरान अपने पशुधन और खुद को बाहर निकलने से बचें। मौसम साफ होने पर अपने काम संपादित करे।
  • आंधी के दौरान संवेदनशील संरचनाओं से दूर रहें और मेघगर्जन के दौरान पेड़-पौधे के नीचे शरण न लें। ओलावृष्टि के समय सुरक्षित स्थान पर जाकर बैठ जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें