फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में अगले चार दिन सुबह छाएगा कोहरा, दिन में साफ रहेगा आसमान; पटना में कैसा रहेगा मौसम?

Wed, 04 Nov 2026 11:46 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Weather Update: बिहार में मौसम का मिजाज फिलहाल शुष्क बना हुआ है। सुबह के समय कुछ जिलों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाने की संभावना है। जानिए अगले चार दिनों तक कहां का मौसम कैसा रहेगा?
विज्ञापन
बिहार का मौसम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में नवंबर की शुरुआत के साथ सुबह और शाम के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। गया जिले में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहा। इस दौरान राज्य में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले दिनों राज्य में अधिकतम तापमान 26.2 से 33.9 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। दो नवंबर को औरंगाबाद में सबसे अधिक 33.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ।

विज्ञापन


पटना में आठ नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी पटना के लिए जारी पांच दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार, चार और पांच नवंबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, छह से आठ नवंबर तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। छह, सात और आठ नवंबर की सुबह धुंध या कोहरा छा सकता है। दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है।

राज्य का न्यूनतक तापमान कितना रहा?
मौसम विभाग के अनुसार, तीन नवंबर को किशनगंज के अर्राबरी और अरवल में सबसे कम 18.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। राज्य में न्यूनतम तापमान 18.6 से 25.3 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। इस दौरान अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान में भी कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।
विज्ञापन


अगले चार दिनों तक तापमान में बड़े बदलाव के आसार नहीं
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले चार से पांच दिनों के दौरान बिहार के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। वहीं, अगले 3-4 दिनों तक न्यूनतम तापमान भी लगभग स्थिर रह सकता है। हालांकि, सुबह के समय राज्य के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें