फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather: पटना समेत कई जिलों में हाड़ कंपाने वाली ठंड, बर्फीली हवाओं से गिरा पारा; जानिए मौसम का हाल

Wed, 15 Jan 2025 09:05 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

मौसम विभाग के अनुसार, ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है। अगले दो से तीन दिन के अंदर एक और पश्चिमी विक्षोभ आयेगा। इससे तीन से चार डिग्री तक पारा गिर सकता है।
विज्ञापन
बिहार के कई इलाकों में ऐसा ही दृश्य दिखा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में अचानक ठंड बढ़ गई है। गया, सारण, पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, कोसी मुंगेर, भागलपुर, पूर्णिया प्रमंडल में कई इलाकों में सुबह धूप नहीं निकली। ठंडी हवाओं ने तापमान में गिरावट ला दी है। मौसम विभाग के अनुसार, ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है। अगले दो से तीन दिन के अंदर एक और पश्चिमी विक्षोभ आयेगा। इससे तीन से चार डिग्री तक पारा गिर सकता है। पिछले 24 घंटे में पटना का तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस तक कम हो गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले चार दिनों तक पश्चिम और पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, बक्सर, रोहतास, भोजपुर, भभुआ, औरंगाबाद, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर में घना कोहरा रहेगा।  

विज्ञापन


कोहरे का कहर विमान सेवा पर भी
इधर, कोहरे के कारण विमान सेवा भी प्रभावित हुई है। पटना एयरपोर्ट की रनवे पर दृश्यता कम होने के कारण फ्लाइट लेट से लैंड कर रही। पिछले 24 घंटे में दिल्ली से पटना आने वाले इंडिगो और एयर इंडिया के विमान को भी डायवर्ट कर कोलकाता एयरपोर्ट पर उतारा गया। वहीं दिल्ली-पटना स्पाइस जेट को कैंसिल कर दिया गया। इस कारण यात्री काफी परेशान दिखे।

दरभंगा एयरपोर्ट पर भी कई विमानें कैंसिल
खराब मौसम और कोहरे के कारण दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली सभी 12 उड़ानें कैंसिल कर दी गईं। इस वजह से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार को जहां कड़ी धूप के कारण यात्रियों ने हवाई यात्रा के लिए टिकट बुक किए थे। वहीं, मंगलवार को अचानक खराब मौसम के कारण दरभंगा एयरपोर्ट से मुंबई की फ्लाइट एसजी 950, नई दिल्ली से आने वाली फ्लाइट्स एसजी 751 और 6E 360, कोलकाता से आने वाली फ्लाइट 6E 7234, बेंगलुरु से एसजी 327 और हैदराबाद से 6E 537 उड़ानें रद्द हो गईं। यह उड़ानें रद्द होने के कारण यात्रियों को बहुत अधिक असुविधा हुई, क्योंकि वे दूर-दूर से एयरपोर्ट पहुंचे थे। खासकर सीमांचल, कोसी, तिरहुत और नेपाल से आने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें