फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पटना में वज्रपात का अलर्ट, बचने के लिए बरतें यह सावधानी, गांवों में बताएं यह बात

Mon, 26 Jun 2023 03:30 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि बारिश और तेज हवा के दौरान अपने घरों में ही रहे बाहर निकलने से हर हाल में बचे।
विज्ञापन
मौसम का हाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी पटना के कई इलाकों में दोपहर हल्की बारिश हुई। इससे गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली। लेकिन, आधे घंटे बाद ही तेज धूप निकल आई। रविवार दोपहर राजधानी के राजीव नगर, एजी कॉलोनी, पटना एयरपोर्ट, बेली रोड समेत कुछ इलाके में हल्की बारिश हुई। कई इलाकों में आसमान में बादल छाए हैं। बूंदाबांदी ने लोगों ने थोड़ी राहत की सांस जरूर ली। लेकिन दोपहर में निकली धूप ने उमस भरी गर्मी फिर से बढ़ा दी है। 

विज्ञापन


पटना समेत 3 जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। पटना, गया और जहानाबाद के कुछ इलाकों में अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश के साथ तेज हवा की संभावना है। लोगों से अपील है कि अपने घरों से नहीं निकलें। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि बारिश और तेज हवा के दौरान अपने घरों में ही रहे बाहर निकलने से हर हाल में बचे।

आंधी, वज्रपाट और ओलावृष्टि से  किसे हो सकता है नुकसान

  • खड़े फसल और फलदार वृक्षों को नुकसान
  • झुग्गी-झोपड़ी और कच्चे मकानों को नुकसान
  • जान-मान एवं पशु की हानि
  • शहर में लगे होर्डिंग और वृक्ष गिरने की संभावना

पेड़-पौधों ने नीचे भूल से भी न लें शरण

विज्ञापन

मौसम विभाग ने लोगों से अपील कि है कि खराब मौसम के दौरान अपने पशुधन और खुद को बाहर निकलने से बचें। मौसम साफ होने पर अपने काम संपादित करे। आंधी के दौरान संवेदनशील संरचनाओं से दूर रहें और मेघगर्जन के दौरान पेड़-पौधे के नीचे शरण न लें। ओलावृष्टि के समय सुरक्षित स्थान पर जाकर बैठ जाएं।

 

विज्ञापन

बैठक करते पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह। - फोटो : अमर उजाला
डीएम बोले- जल-जमाव को रोकने के लिए ‘मॉनसून-टीम’ लगातार क्रियाशील रहेगी
जिलाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने कहा है कि शहर में जल-निकासी की सुगम एवं सुदृढ़ व्यवस्था है। जो भी छोटी-छोटी समस्याएं हैं उसे संबंधित अनुमण्डल पदाधिकारी तुरत दूर कराएंगे। इसके लिए नगर निकायों, बुडको, पथ निर्माण विभाग, नमामि गंगे, पुल निर्माण निगम सहित सभी कार्यकारी एजेंसियों के पदाधिकारियों के साथ समन्वय सुनिश्चित करेंगे। डीएम डॉ. सिंह आज समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित एक बैठक में पटना शहर एवं उसके नजदीक के क्षेत्रों में जल-जमाव की स्थिति रोकने के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि की चरम स्थिति (एक्स्ट्रिम सिचुएशन) को ध्यान में रखकर प्रशासन द्वारा सभी तैयारी की गई है। मौसम विभाग की पूर्व सूचना के आधार पर रणनीति के अनुसार सभी पदाधिकारी सक्रिय रहेंगे। अतिवृष्टि की स्थिति में सामान्य जन-जीवन प्रभावित न हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किया गया है। डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि जल-जमाव को रोकने के लिए ‘मॉनसून-टीम’ लगातार क्रियाशील रहेगी। इस टीम में नालों के निरीक्षण दलों के पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी शामिल हैं। पहली भारी बारिश के साथ ही इसके सभी सदस्य जल-जमाव प्रवण क्षेत्रों में रहेंगे, जल-निकासी का अनुश्रवण करेंगे तथा जल-जमाव को रोकने के लिए हर संभव कार्रवाई करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें