फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार में ठंड से दो लोगों की मौत, आज इन 32 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; कई फ्लाइट और ट्रेनों पर असर

Sun, 05 Jan 2025 08:47 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Weather News Updates: रविवार सुबह से ही पटना समेत कई जिलों में घना कोहरा छाया है। दृश्यता लगभग शून्य हो गई है। शीतलहर और घने कोहरे के कारण सड़क यातायात से लेकर ट्रेन व विमान सेवाएं तक बुरी तरह प्रभावित है। 
विज्ञापन
पटना में छाया घना कोहरा। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगभग पूरे बिहार ने घने कोहरे की चादर ओढ़ ली है। लगातार दूसरे दिन ज्यादातर इलाकों में दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। हाड़ कंपा देने वाली ठंड में पटना समेत कई जिलों में पिछले दो दिन से धूप नहीं निकली। राज्य के 25 जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया। पटना में ठंड के कारण दो लोगों की मौत हो गई। एक की पहचान नौबतपुर निवासी बरतनी देवी (देवी) और दूसरे की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं शेखपुरा, सारण और समस्तीपुर में कुछ सरकारी स्कूल में बच्चों और शिक्षकों की तबीयत खराब हो गई। रविवार सुबह से ही पटना समेत कई जिलों में घना कोहरा छाया है। दृश्यता लगभग शून्य हो गई है। शीतलहर और घने कोहरे के कारण सड़क यातायात से लेकर ट्रेन व विमान सेवाएं तक बुरी तरह प्रभावित हुई है। 

विज्ञापन

इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बिहार के 32 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नालंदा, शेखपुरा, जमुई, बौका, भागलपुर, मधेपुरा, दरभंगा, मधुबनी, सुपोल, अरिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार जिले कुछ स्थानों में अगले तीन घंटे के दौरान घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की प्रबल संभावना है।


कुछ फ्लाइट रद्द, ट्रेनें भी लेट 

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि इस मौसम को देखते हुए लोगों से आग्रह है कि वे सतर्क और सावधान रहें। यदि आप यात्रा कर रहे है तो वाहन चलाते समय या किसी भी परिवहन से यात्रा करते समय सावधान रहें। दृश्यता की कमी के कारण वायुयान परिचालन प्रभावित हो सकती है। इधर, घने कोहरे की वजह से पटना एयरपोर्ट पर 80 मीटर से कम विजिबिलिटी हो गई है। इस कारण विमानों के परिचालन पर असर पड़ा है। शनिवार को दिल्ली की तीन, मुंबई और बेंगलुरु की एक-एक जोड़ी फ्लाइट रद्द कर दी गई थी। इसके अलावा राजधानी समेत 14 ट्रेनें लेट चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें