फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather : भीषण गर्मी में ठंड का एहसास! बिहार का मौसम कब तक रहेगा ऐसा? बारिश को लेकर देखें अलर्ट

Mon, 28 Apr 2025 10:44 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पिछले 24 घंटे में बिहार का मौसम बदल गया है। पटना और हाजीपुर में वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोगों की हालत गंभीर है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। 
विज्ञापन
पटना के कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहारवासियों को गर्मी से राहत मिल चुकी है। पिछले 24 घंटे से पटना समेत कई इलाकों में रुक-रुक हो रही बारिश ने ठंड का एहसास करवा दिया है। पिछले 24 घंटे में पटना में 4.6 एमएम बारिश हुई। वहीं वज्रपात के कारण पटना के मोजपुर गांव में दामोदार युवक नाम के युवक की मौत हो गई और एक बच्ची बुरी तरह झुलस गई। उसकी हालत गंभीर है। हाजीपुर में वज्रपात की चपेट में आने से एक लड़की की मौत हो गई और दो लोगों की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन


इधर, पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने राजधानी समेत बिहार के कई जिलों में अगले तीन दिनों तक तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र से पश्चिमी विक्षोभ टकराने और असम से आ रही नमी युक्त हवाओं के कारण बिहार का मौसम बदला है। आगामी तीन दिनों तक बिहार के कई दिनों में बारिश के आसार हैं। सोमवार को सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार के साथ बारिश और वज्रपात के आसार हैं। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर तक हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है।
 

खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें
विज्ञापन
विज्ञापन

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बारिश और वज्रापत को लेकर मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें। वहीं मौसम विभाग ने लोगों से अपील कि है कि खराब मौसम के दौरान अपने पशुधन और खुद को बाहर निकलने से बचें। मेघगर्जन के दौरान पेड़-पौधे के नीचे शरण न लें। बारिश के समय सुरक्षित स्थान पर जाकर बैठ जाएं।
भरभरा कर गिरी भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत बन रही पुलिया, गंभीर रूप से घायल हुए दो मजदूर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें