फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather: पटना समेत इन कई जिलों में धूप के बावजूद ठंड से राहत नहीं, जानिए 24 जनवरी तक के मौसम का हाल

Sat, 18 Jan 2025 03:52 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News: मौसम विज्ञान केंद्र पटना के ओर कहा गया है कि 18 जनवरी से लेकर 24 जनवरी तक पूरे बिहार में मौसम का शुष्क रहेगा। पटना समेत अन्य जिलों में सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच पटना, गया, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर, पूर्णिया, कोसी और मुंगेर प्रमंडल के कई जिलों में समेत कई जिलों शनिवार को सूर्यदेव प्रकट हुए तो लोगों ने राहत की सांस ली। अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही। रजाई और कंबल में दुबके लोग आज अपने घरों से बाहर निकल कर धूप सेंक रहे। पिछले 24 घंटे के तापमान की बात करें तो सबसे ज्यादा ठंड रोहतास जिले में पड़ी। यहां का पारा गिरकर सात डिग्री सेल्यिसस तक चला गया। वहीं पटना का न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री रिकॉड किया है। सर्द पछुआ हवा के कारण ठंड ज्यादा लग रही।

विज्ञापन


24 जनवरी तक पूरे बिहार में मौसम का शुष्क रहेगा
 मौसम विज्ञान केंद्र पटना के ओर कहा गया है कि 18 जनवरी से लेकर 24 जनवरी तक पूरे बिहार में मौसम का शुष्क रहेगा। वहीं हिमालय से नजदीक पड़ने वाले जिलों घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं पटना समेत अन्य जिलों में सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने 18 जनवरी से 24 जनवरी के तापमान के पूर्वानुमान के बारें बताया बिहार के सभी जिलों में अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान आठ से दस डिग्री तक जा सकता है।

सबसे ज्यादा ठंड रोहतास जिले में, पारा गिरकर सात डिग्री पहुंचा
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा ठंड रोहतास जिलो डेहरी इलाके में पड़ी। यहां का तापमान सात डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद मोतिहारी में आठ डिग्री, छपरा में 9.3 गोपालगंज में 9.6 डिग्री, बक्सर में 9.8 डिग्री, समस्तीपुर का 9.2,  भागलपुर का 12.2 डिग्री, गया का 11.1 डिग्री, मुजफ्फरपुर का 11.2 पूर्णिया का 11.9 डिग्री और पटना का 12.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें