फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather Alert Today : बिहार में बारिश ने दी राहत, तापमान में गिरावट; हाजीपुर में वज्रपात से एक की मौत

Sat, 22 Apr 2023 06:58 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

मौसम विभाग की मानें तो राज्य में उत्तर पूर्व और उत्तर दक्षिण भागों में एक या दो स्थानों पर वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। अगले 3 दिनों तक यानी 22, 23 और 24 अप्रैल तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में मौसम ने करवट ली है। पटना समेत कई इलाकों में बारिश और तेज हवा ने राहत दी है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। इधर, मौसम विज्ञान केंद्र, पटना द्वारा बिहार के 26 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार शामिल हैं। 

विज्ञापन


हाजीपुर में पिता-पुत्र वज्रपात की चपेट में आ गए
इधर, शनिवार तड़के हाजीपुर में पिता-पुत्र वज्रपात की चपेट में आ गए। इसमें पुत्र की मौत हो गई और पिता की हालत गंभीर है। घटना के भगवानपुर प्रखंड के मलाही गांव की है। किसान भोनू कुशवाहा एवं उनके बेटे विपिन कुमार एक ही जगह सो रहे थे। अचानक वज्रपात हुआ। इसमें विपिन की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं भोनू कुशवाहा की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अगले तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग की मानें तो राज्य में उत्तर पूर्व और उत्तर दक्षिण भागों में एक या दो स्थानों पर वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक यानी 22, 23 और 24 अप्रैल तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। 24 अप्रैल को बिहार के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और दक्षिण भागों में एक या दो स्थानों पर बिजली के साथ गरज, ओलावृष्टि और तेज हवा की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि बारिश और तेज हवा के दौरान अपने घरों में ही रहे बाहर निकलने से हर हाल में बचे।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में रोहतास सबसे गर्म जिला रहा
तापमान की बात करें तो करीब 7 दिनों के बाद बिहार के कई जिलों का तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। गुरुवार देर रात हुई बारिश से तापमान में कमी आई। कई इलाकों में शुक्रवार अहले सुबह तापमान 25 से 30 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। वही पिछले 24 घंटे में रोहतास सबसे गर्म जिला रहा। यहां का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं पटना और शेखपुरा का तापमान 39.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं गया 38.6 डिग्री, सारण 36.8 डिग्री, मुजफ्फरपुर 35.8 डिग्री और पूर्णिया का तापमान 35.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें