फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather : इन चार जिलों भारी और नौ जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट; जानें, अगले तीन दिनों के मौसम का हाल

Fri, 16 Aug 2024 08:54 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Weather News Updates: मौसम विभाग ने लोगों से अपील कि है कि खराब मौसम के दौरान अपने पशुधन और खुद को बाहर निकलने से बचें। मेघगर्जन के दौरान पेड़-पौधे के नीचे शरण न लें। बारिश के समय सुरक्षित स्थान पर जाकर बैठ जाएं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के चार जिलों और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं नौ जिलों में हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम चंपारण, बक्सर, कैमूर, ओरंगाबाद के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे के बीच मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। यहां हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन इलाकों में वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


अगले चार दिनों के कई जिलों में बारिश के आसार
वहीं पटना, जहानाबाद, अरवल, गया, नवादा, भोजपुर, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय समेत आसपास के इलाकों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पटना मौसम विभाग केंद्र के अनुसार, बिहार में अगले तीन दिनों तक कई जिलों में बारिश के आसार हैं। दक्षिण-पश्चिम बिहार के एक या दो स्थान पर भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यह अपील पढ़िए
इधर, भारी बारिश और वज्रापत को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें। वहीं मौसम विभाग ने लोगों से अपील कि है कि खराब मौसम के दौरान अपने पशुधन और खुद को बाहर निकलने से बचें। मेघगर्जन के दौरान पेड़-पौधे के नीचे शरण न लें। बारिश के समय सुरक्षित स्थान पर जाकर बैठ जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें