फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather: पटना, गया समेत इन 14 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मानूसन सक्रिय हो गया; पढ़िए पूरी खबर

Sun, 28 Jun 2026 07:27 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Weather Forecast: पटना समेत दक्षिण बिहार के कई जिले के लोग भीषण गर्मी से परेशान थे। अब उनके लिए राहत की खबर है। आज सुबह कई जगहों पर हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
बिहार के कई जिलों में बारिश के आसार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार वासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। शनिवार रात से चल रही हवाओं ने तापमान में थोड़ी गिरावट लाई। आज यानी रविवार सुबह पटना समेत कई जगहों पर बूंदाबांदी हुई। आसमान में बादल छाए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार सुबह बिहार के 14 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले एक से तीन घंटे के दौरान इन जिलों के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन, वज्रपात, हल्की से मध्यम बारिश और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। 

 

कहां-कहां बारिश के आसार?

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार सुबह अरवल, औरंगाबाद, पूर्वी चंपारण, गया, गोपालगंज, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, पटना, रोहतास, शिवहर, समस्तीपुर, शेखपुरा, सीवान और वैशाली जिले के कई प्रखंड प्रखंडों में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात का असर है। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में मानसूनी गतिविधियां सक्रिय बनी हुई हैं और रविवार को भी कई हिस्सों में बारिश, वज्रपात और तेज हवा का दौर जारी रहने की संभावना है। 

 

मौसम विभाग ने क्या अपील की?

मौसम विभाग ने इन इलाकों में लोगों को मौसम खराब होने के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों पर न रहें, पक्के मकान में शरण लें, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें। किसानों को भी सलाह दी गई है कि मौसम सामान्य होने तक खेतों में जाने से बचें। 

विज्ञापन


कहां-कितनी बारिश हुई?

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में पुरैनी (76.2 मिमी) के बाद कटिहार के बरसोई (58.4 मिमी), बांका के शंभूगंज (54.4 मिमी), रोहतास के तिलौथू (41.8 मिमी) और पूर्वी चंपारण के बंजरिया (40.4 मिमी) में अच्छी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा मधुबन, धमदाहा, अमौर, कसबा, कदवा, चौसा, जलालगढ़, संग्रामपुर, उदाकिशुनगंज और करगहर सहित कई क्षेत्रों में भी वर्षा हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 48 घंटे तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। इसके बाद अगले पांच दिनों में तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान में अगले 3 से 4 दिनों तक किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें