फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Vidhan Sabha : सदन में बोले तेजस्वी यादव- बिहार में ANM और हेल्थ मैनेजर के लिए स्टेट कैडर लाएगी सरकार

Tue, 21 Mar 2023 08:05 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार विधानसभा सत्र की शुरुआत से पहले परिसर में BJP विधायकों ने प्रदर्शन किया। BJP ने तेज आंधी और बारिश में बर्बाद हुई फसल पर मुआवजे की मांग की। साथ ही शिक्षकों की नियुक्ति पर जल्दी फैसला लेने के लिए कहा।
विज्ञापन
सदन में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते भाजपा विधायक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा सत्र की शुरुआत से पहले परिसर में BJP विधायकों ने प्रदर्शन किया। BJP ने तेज आंधी और बारिश में बर्बाद हुई फसल पर मुआवजे की मांग की। साथ ही शिक्षकों की नियुक्ति पर जल्दी फैसला लेने के लिए कहा। नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि हर मांगों पर चुपचाप मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने सदन में तुषार के अपहरण और हत्या का मामला उठाया और CBI जांच की मांग की। इसके बाद BJP विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। इधर, विधानसभा में स्वास्थ्य विभाग का बजट पारित किया है। इसके बाद सदन की कार्यवाही 23 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई।

विज्ञापन


इधर, बिहार विधानसभा में तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार मुफ्त दवा की संख्या बढ़ाकर 611 कर दी गई। सरकार किडनी ट्रांसप्लांट के लिए फ्री में दवाई दे रही है। मरीजों को पटना न आना पड़े इसकी भी कोशिश जारी है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में ANM और हेल्थ मैनेजर के लिए स्टेट कैडर लायी जाएगी। बिहार सरकार इसकी तैयारी कर रही है। साथ ही मुख्यमंत्री डिजिटल स्वास्थ्य योजना की शुरुआत हुई है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार सरकार आशा और ममता के मानदेय बढ़ाने के लिए सहानुभूति पूर्वक विचार कर रही है। 

तुषार के परिजनों को 50 लाख रुपये दे सरकार 
BJP विधायकों का आरोप है कि सरकार शिक्षक नियुक्ति नहीं कर रही है और किसानों का जो फसल बर्बाद हुआ है उस पर आज तक मुआवजे की घोषणा नहीं की है। बिहार में अपराध चरम पर है। छात्र तुषार के साथ क्या हुआ यह सबको पता है। BJP तुषार के परिजनों को 50 लाख मुआवजा देने की मांग करती है। इधर, पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने कहा कि शिक्षक अभ्यर्थी पास होकर भी रोड पर घूमने के लिए मजबूर हैं। सरकार अब तक उनकी नियुक्ति नहीं कर रही। मौसम की मार से लगातार किसानों फसल बर्बाद हुआ है उस पर बिहार सरकार मुआवजे की घोषणा नहीं की। बिहटा में जिस तरीके से तुषार की हत्या हुई है यह पुलिस की नाकामी है और हम 50 लाख उनके परिजन को देने की मांग करते हैं।
विज्ञापन


बचौत बोले- हेल्थ कार्ड जारी करने की मांग की
इधर, BJP विधायक हरी भूषण ठाकुर बचौल ने नीतीश कुमार से अपनी हेल्थ कार्ड जारी करने की मांग की है। यह दर्शाता है कि पहले भी सार्वजनिक कार्यक्रम में उनका विस्मरण देखा गया है। बचौल ने कहा आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री जी को सदन में कई मिनट लग जाता है, अपना प्रश्न खोजने में भी। वह वैसे लोगों से घिरे हैं जो उन्हें गलत रास्ते पर ले जा रहे हैं। 

विज्ञापन

खबर अपडेट हो रही है....
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें