फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सुधा मॉडल पर बिहार में खुलेंगे सब्जी बिक्री केंद्र, किसानों को मिलेगा बेहतर दाम; मंत्री रामकृपाल बोले

Wed, 13 May 2026 07:00 PM IST
Sabahat Husain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार में सुधा मॉडल की तर्ज पर सब्जी बिक्री केंद्र खोलने की तैयारी शुरू होगी। सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने पायलट परियोजना बनाने, बंद चीनी मिलों को चालू करने, गेहूं खरीद तेज करने और पैक्स कंप्यूटरीकरण पूरा करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को सुधा मॉडल की तर्ज पर राज्य में सब्जी विक्रय केंद्र स्थापित करने हेतु पायलट परियोजना तैयार करने का निर्देश दिया।

राज्य में बिहार राज्य सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन फेडरेशन (वेजफेड) के माध्यम से सब्जियों की बिक्री बढ़ाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। मंत्री ने कहा कि इस पहल से सब्जी उत्पादक किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा तथा राज्य की विपणन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

बैठक में मंत्री ने मधुबनी जिले के सकरी और दरभंगा जिले के रैयाम स्थित बंद पड़ी चीनी मिलों को पुनः चालू करने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही शहद उत्पादक सहकारी समितियों के उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराने, मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने तथा इनके विस्तार के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करने को कहा।

उन्होंने अनुमंडल स्तर पर विभागीय कार्यालय परिसरों के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने का भी निर्देश दिया, ताकि प्रशासनिक कार्यों के संचालन में अधिक सुविधा और दक्षता सुनिश्चित की जा सके। बैठक में बुनकर सहयोग समितियों को विभागीय स्तर पर अधिक सहयोग देने की संभावनाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

मंत्री ने अधिकारियों को गेहूं अधिप्राप्ति अभियान में तेजी लाने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। पैक्स कंप्यूटरीकरण योजना के तहत शेष सभी पैक्सों का शीघ्र कंप्यूटरीकरण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

विज्ञापन


पढ़ें: वंदे भारत का एक स्टेशन और बढ़ा, पुणे वाली स्पेशल ट्रेन दो दिन रद्द; कहां हो रहा स्पीड ट्रायल?

उन्होंने सभी स्तर के पदाधिकारियों को सहकारी समितियों का नियमित निरीक्षण करने तथा अधिकाधिक समितियों को सक्रिय बनाकर सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही बिहार राज्य स्वावलंबी सहकारी समिति अधिकरण को जल्द कार्यरत करने पर भी बल दिया गया।

बैठक में सहकारिता विभाग के सचिव धर्मेन्द्र सिंह, अपर सचिव अभय कुमार सिंह, वेजफेड के प्रबंध निदेशक डॉ. गगन, बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार सिंह समेत विभाग के अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें