फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : यूपी की FITNESS FAILED गाड़ी घूम रही थी बिहार में, बेगूसराय में बाइक पर संजीत की जान इसी ने ली

Mon, 06 Mar 2023 09:25 AM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Begusarai Burning Bike : तेघड़ा में अंबा निवासी संजीत कुमार ने बाइक पिछले साल नवंबर को ही बजाज फाइनेंस के जरिए खरीदी थी। रिकॉर्ड में दर्ज है कि टक्कर मारने वाले ट्रक का फिटनेस पिछले साल 26 दिसंबर को रद्द हो चुका था। 
विज्ञापन
बेगूसराय में जलती बाइक का उधर से गुजरते लोगों ने वीडियो भी बनाया था। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में नेशनल हाइवे 28 पर डीसीएम ट्रक की बाइक से हुई टक्कर से जलकर जान गंवाने वाले युवक की पहचान संजीत कुमार के रूप में हुई है। तेघड़ा में अंबा बथौली (वार्ड-14) निवासी नागो तांती के बेटे संजीत कुमार ने पिछले साल 1 नवंबर को शादी के बाद 24 नवंबर को बजाज फाइनेंस के जरिए बाइक खरीदी थी। यह नई बाइक जिस ट्रक से टकराई थी, वह उत्तर प्रदेश के रामपुर का था। भारत सरकार के रिकॉर्ड में दर्ज है कि ट्रक का फिटनेस पिछले साल 26 दिसंबर को रद्द होने के कारण यह परिवहन विभाग की काली सूची में है। यूपी के रामपुर निवासी रंजीत सिंह सिंह के नाम से सेकंड हैंड खरीदे ट्रक का इंश्योरेंस और पॉल्यूशन सर्टिफिकेट भी फेल बता रहा है।

विज्ञापन


9 किमी दूर ससुराल जाते समय हादसा
रविवार की देर शाम करीब पौने आठ बजे संजीत अपनी नई पल्सर बाइक लेकर अंबा बथौली से ससुराल मोसातपुर की ओर अकेले निकला था। पत्नी मायके में थी, उसी के पास संजीत जा रहा था। घर से करीब 9 किलोमीटर दूर ही ससुराल है और जाने में करीब आधे घंटे का समय लगता है। वह आधी दूरी भी नहीं तय कर पाया था कि जीरो माइल पहुंचने से पहले ट्रक से जबरदस्त टक्कर हो गई। ट्रक के अगले हिस्से में आग लगी और बाइक में भी तत्काल आग लग गई। बाइक में पैर फंस जाने और ज्यादा चोट के कारण घायल संजीत खुद को बाइक की आग से दूर नहीं ले जा सका और हाइवे पर लोगों के जुटकर पानी से आग बुझाने की कोशिश के पहले उसकी मौत हो गई। सारा शरीर अकड़ गया।

सुबह परिजनों को मिली मौत की जानकारी
घर वाले उसके ससुराल पहुंचने की जानकारी को लेकर निश्चिंत थे और ससुराल में भी किसी को अंदाजा नहीं था कि ऐसी घटना हुई होगी। 'अमर उजाला’ ने भारत सरकार के रिकॉर्ड से सूचना निकाली और रिजनिंग एक्सपर्ट की मदद से बाइक मालिक का नाम संजीत कुमार, संजीव कुमार आदि होने का अनुमान लगाया था। परिवार वालों को सुबह पुलिस के जरिए पता चला कि यह घटना हुई है। सुबह करीब सवा नौ बजे परिवार के लोग बेगूसराय में पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें