फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हद हो गई अब तो..एडमिट कार्ड पर लगा दी बिकनी वाली लड़की की फोटो

Tue, 10 Apr 2018 03:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार की शिक्षा व्यवस्था आए दिन चर्चा में बनी रहती है। इस बार भी बिहार के शिक्षण संस्थान ने ऐसा कर दिया है कि वह चर्चा में आ गया है। हद की बात ये है कि यूनिवर्सिटी में एडमिट कार्ड बनाने वाले किसी ने इस ओर ध्यान भी नहीं दिया। मामला बिहार की ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी का है। इस बार यूनिवर्सिटी अपने अजीबगरीब एडमिट कार्ड को लेकर विवादों में है। यूनिवर्सिटी में परीक्षा होने वाली है और छात्रों को एडमिट कार्ड जारी किया गया लेकिन एक छात्रा के एडमिट कार्ड पर बिकनी पहने एक महिला की फोटो वाला कार्ड जारी कर दिया। 
विज्ञापन


हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट अनुसार, विश्वविद्यालय से संबंधित एसएमजे कॉलेज (मधुबनी) की फाइनल ईयर की छात्रा के साथ यह मामला हुआ है। होम साइंस ऑनर्स की इस स्टूडेंट ने प्रशासन के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है और अपनी तस्वीर के साथ नया एडमिट कार्ड जारी करने की मांग भी की है।

मगध विश्वविद्यालय की परीक्षा आज से शुरू हो गई है और छात्रा के पास नया एडमिट कार्ड जारी करवाने के लिए एक दिन का ही समय है। छात्रा का कहना है कि रजिस्ट्रेशन के वक्त साइन करने से पहले मैंने सभी कागज चेक किए थे। लेकिन जैसे ही मैंने एडमिट कार्ड का प्रिंट-आउट निकाला तो मैं चौंक गई। क्योंकि यह फोटो मेरी नहीं थी और साइन भी हमारा नहीं था। 
विज्ञापन


दूसरी ओर कॉलेज के प्रिंसिपल जगदीश प्रसाद ने बताया कि इसमें कॉलेज प्रशासन की कोई गलती नहीं है। चूंकि परीक्षा से संबंधित सभी औपचारिकताएं विश्वविद्यालय की ओर से की जाती है। वहीं विश्वविद्यालय के परीक्षा कंट्रोलर कुलानंद यादव ने कहा कि मामला संज्ञान में आने के बाद ही यह आपत्तिजनक तस्वीर डिलीट करने के आदेश दिए गए हैं और इसके स्थान पर परीक्षार्थी की फोटो लगाने के लिए कहा गया है। 

हालांकि विश्वविद्यालय ने इस मामले से दूरी बना ली है और इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि गलती उनकी ओर से नहीं हुई है। साथ ही बाद में यह फोटो एडमिट कार्ड से हटा ली गई है। कंट्रोलर ने ये भी कहा कि हम इस गलती को लेकर जांच करेंगे।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें