फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: केंद्रीय मंत्री बोले- खेल-खेल होता है, इसमें कोई हारता नहीं, 2047 तक स्पोर्ट्स में भारत टॉप 5 में होगा

Wed, 20 Nov 2024 06:28 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि विष्णुपद मंदिर में कॉरिडोर बनाने के लिए देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरी तरह प्लान करने का निर्देश दिया है। राज्य सरकार ने इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विष्णुपद मंदिर में पूजा अर्चना करते केंद्रीय मंत्री और उपमुख्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार को गया पहुंचे। उस दौरान भाजपा नेताओं ने जमकर स्वागत किया। सर्व प्रथम उन्होंने भगवान विष्णु के दर्शन करने विष्णुपद मंदिर पहुंचे और गर्भगृह में पूजा-अर्चना की। भगवान विष्णु के दर्शन के बाद केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज राजगीर में महिला हॉकी टूर्नामेंट की फाइनल मैच है। खेल खेल होता है, खेल में कभी कोई हारता नहीं है। हमेशा जीतता है। भारत की टीम बहुत बढ़िया खेल रही है। खेल के क्षेत्र में देश में खेलो इंडिया के तहत देश के ग्रास रूट के खिलाड़ियों को टॉप स्कीम के द्वारा नेशनल और इंटरनेशनल में जगह मिले, इसके लिए बेहतर ट्रेनिंग दिया जा रहा है। दुनिया में अच्छे कोच है और बेहतर कोच से खिलाड़ियों को ट्रेनिंग मिले इसकी व्यवस्था की गई है। जिस तरह खेल की दुनिया में बदलाव आ रहा है। उसको देखते हुए मोदी जी ने 24 इनटू सेवन पर काम कर रहे हैं। कहा कि 2047 में जब देश आजादी का शताब्दी वर्ष मनाता हो तब देश के स्पोर्ट्स सेक्टर में एक से पांच के क्रम में होना चाहिए। इस योजना के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


राजद पर साधा निशाना कहा पहले डिग्री लाओ और नौकरी पाओ
वहीं बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पत्रकारों से कहा कि विष्णुपद मंदिर में कॉरिडोर बनाने के लिए देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरी तरह प्लान करने का निर्देश दिया है। राज्य सरकार ने इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू कर दिया है। पूरा सर्वे कर डीपीआर बनाकर भारत सरकार को देंगे। विष्णुपद मंदिर को कॉरिडोर बनाने की मांग हो रही थी। पीएम चाहते भी हैं जिस तरह काशी का विकास हुआ, ठीक उसी तरह भगवान विष्णु के मंदिर का भी विकास होगा।

चार जिलों में उपचुनाव के कारण आचार संहिता लगा हुआ
उन्होंने शिक्षक के जॉइनिंग के सवाल पर कहा कि यह खुशी का दिन है। पहले हमारे पास क्वांटिटी था। कुछ लोग कहते थे, क्वालिटी नहीं है। अब एनडीए की सरकार में पूरी तरह कहने के लिए सक्षम है। क्योंकि हमारे शिक्षकों ने सभी परीक्षाएं पास करके आज लगभग 1 लाख 14 हजार लोगों को जॉइनिंग दिया गया। बिहार के चार जिलों में उपचुनाव के कारण आचार संहिता लगा हुआ है। इन जिलों शिक्षकों को नहीं मिल पाया है। वैसे 25 हजार लोग हैं, जिनको आगे के दिनों में दे दिया जाएगा। साथ ही राज सरकार लाखों लोगों को नौकरी देने का काम कर रही है। पहले डिग्री लाओ नौकरी पाओ वालों में क्वालिटी नहीं है। लेकिन अब क्वांटिटी भी है और क्वालिटी भी है। मुंबई में पैसा बांटने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बेफालतू की बातें हैं। यह एक षड्यंत्र है, यह किसी तरह का कोई मामला नहीं है। अपने कार्यकर्ताओं से मिल रहे थे। मिलने का काम सभी पार्टी करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें