फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : NDA सरकार के 9 साल पूरे होने पर केंद्रीय मंत्री ने गिनाई उपलब्धियां, सम्राट ने नीतीश सरकार को घेरा

Mon, 29 May 2023 11:07 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

केंद्र में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में NDA सरकार के 9 साल पूरे होने पर जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सरकार की उपलब्धी गिनाए। उन्होंने 
कहा कि मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
विज्ञापन
सम्राट चौधरी और गजेंद्र सिंह शेखावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के 9 साल पूरे हो गए हैं। इन 9 वर्षों में सरकार ने कई मुकाम हासिल किए हैं, इस बात की चर्चा पटना के होटल चाणक्य में जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने की। मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि भारत आज जिस उंचाई पर पहुंचा है उसका श्रेय आपलोग हैं। उन्होंने कहा कि 9 सालों में देश के हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ। देश के सभी नागरिक इस अभूतपूर्व विकास के साक्षी रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है और विश्व को मार्ग दिखा रहा है।
विज्ञापन


सम्राट चौधरी ने नीतीश पर साधा निशाना 
 इस मौके पर सम्राट चौधरी ने कहा कि जनता की कृपा से, जनता के सहयोग से और जनता के आशीर्वाद से प्रधानमंत्री मोदी जी ने विगत 9 सालों में जो काम किया है वही चीज हम लोग बता रहे हैं। यह उनलोगों से पूछिए जो महागठबंधन बना रहे हैं, वह लोग क्या करेंगे। हमलोगों ने कितने काम किए हैं, वह आपको उपलब्ध करा रहे हैं। एयरपोर्ट की गिनती कराते हुए उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट पहले 74 थे आज 144 हो गए हैं। उन्होंने कहा कि हम देश को आगे ले जाने का काम कर रहे हैं लेकिन वे लोग (महागठबंधन)  तो लूटने का काम करेंगे। छोटी-छोटी पार्टियां मिलकर गैंग बनाने का प्रयास कर रही है।

बिहार को क्या मिला 
 बिहार को क्या मिला, इस सवाल पर सम्राट चौधरी ने बताया कि गांधी सेतु जो 2000 करोड़ से अधिक का ब्रिज है, वह नरेंद्र मोदी ने बनवाया है ना कि नीतीश कुमार ने। पटना से लेकर बख्तियारपुर का तक का सड़क देख लीजिए, भागलपुर में पुल बन रहा है, मोकामा में दो-दो ब्रिज बन रहे हैं और अटल जी ने जिस सोनपुर ब्रिज की शुरुआत की थी वह भी नरेन्द्र मोदी जी ने ही पूरा करवाया। नरेंद्र मोदी की सरकार ने, मुंगेर में ब्रिज पूरा करवाया, बरौनी एनटीपीसी में लगभग 24000 करोड़ का काम चल रहा है, बरौनी में खाद का लगभग 8000 करोड़ का योजना चल रहा है।
विज्ञापन


बिहार में तो मोदी जी दिल खोल कर देना चाहते हैं
सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में तो नरेंद्र मोदी जी दिल खोल कर देना चाहते हैं। नीतीश कुमार सिर्फ जमीन तो उपलब्ध कराएं यह जमीन ही उपलब्ध नहीं करवाते। उन्होंने कहा कि बिहार में मात्र दो एयरपोर्ट चल रहे हैं, नीतीश कुमार जमीन उपलब्ध कराएं तो बिहार में 10 एयरपोर्ट बनेंगे और बिहार के विकास को आगे ले जाने का काम करेंगे।

नीतीश जी झुनझुना दिखा रहे हैं 
 बिहार राज्य का दर्जा के सवाल पर सम्राट चौधरी ने कहा कि वह जानते हैं कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलेगा, वह झुनझुना दिखाते हैं। बिहार की जनता समझ चुकी है कि नीतीश कुमार 18 साल से बिहार को बेवकूफ बना रहे हैं, और कितना दिन, अब तो थक गए हो, बुजुर्ग आदमी हो, घर में जाकर आराम करो।

बिहार के विकास में नरेंद्र मोदी का बड़ा रोल है, आपका तो बहुत छोटा 
 केंद्र सरकार के द्वारा बिहार सरकार को पैसा नहीं देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बिहार का बजट 2,61,000 करोड़ रुपया है। और इन रुपयों में 76 फ़ीसदी भारत सरकार पैसा देती है। मात्र 24 फ़ीसदी रिवेन्यू बिहार का अपना है। हालांकि इस बार तो यह बजट 35 हजार करोड़ हो गया। 2,61,000 करोड में मात्र 35,000 करोड़ रेवेन्यु उपलब्ध करा रहे हो तो बिहार के विकास में नरेंद्र मोदी का बड़ा रोल है, आपका रोल तो बहुत छोटा है. अगर यकीन ना हो तो किसी भी तो वित्त मंत्री को हमारे साथ बैठा कर देख लीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें