फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मोहर्रम में दो जुलूस आपस में भिड़े, दोनों तरफ से हुई जमकर पत्थरबाजी; पुलिस ने संभाला मोर्चा

Mon, 07 Jul 2025 11:11 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Vaishali News: सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि बिदुपुर से आए अखाड़ा कर्बला के गेट पर आपस में भिड़ गए। दोनों अपने खेल दिखाने के लिए आपस में भिड़े थे। इसमें कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के हाजीपुर के करबला में दो मोहर्रम जुलूस आपस में भिड़ गए। इसके बाद दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी हुई और दोनों एक-दूसरे पर पत्थर से हमला करते रहे। इससे भगदड़ मच गई। पत्थरबाजी में दोनों पक्ष के कई लोग घायल होने की सूचना है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल एवं अधिकारी लगातार कैंप कर रहे हैं।

विज्ञापन


एक-दूसरे पर पत्थर चलाना शुरू कर दिया
बताया गया कि जिले के बिदुपुर से पहुंचे अखाड़ा कर्बला के गेट पर सोमवार की सुबह आमने-सामने हुए और जमकर अपने कर्तव्य दिखाने के लिए एक-दूसरे से भिड़ गए। देखते ही देखते रण क्षेत्र का पूरा माहौल बदल गया और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर चलाना शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया, जिसने दोनों अखाड़ों के लोगों को समझाकर शांत कराया। हालांकि, अभी भी सड़कों पर पत्थर बिखरा हुआ है।
ताजिया जुलसू से लौट रहे लोगों ने दूसरे पक्ष पर किया हमला, लाठी-डंडे से पीटा और पथराव भी किया
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल दिखाने के लिए आपस में भिड़े थे
यह बता दें कि हाजीपुर के कर्बला मैदान में विभिन्न क्षेत्रों से दर्जन भर से ज्यादा अखाड़े अपने कर्तव्य को दिखाने के लिए पहुंचते हैं, जिसके लिए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया जाता है। पुलिस की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर दोनों को शांत कराया गया है। अब माहौल सामान्य है और पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें