फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: नालंदा में वैलेंटाइन डे पर दो दिल मिल रहे थे चोरी चोरी चुपके चुपके मगर...

Wed, 15 Feb 2023 12:07 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

नालंदा में वैलेंटाइन डे के मौके पर दो दिल मिल रहे थे चोरी चोरी चुपके चुपके मगर ...ग्रामीणों ने उस बेखबर जोड़े को देख लिया और दोनों की शादी करा दी। मामला हरनौत प्रखंड अंतर्गत कल्याणबीघा ओपी क्षेत्र के बराह गांव की है।
विज्ञापन
वैलेंटाइन डे के मौके पर दो दिल मिल रहे थे चोरी चोरी चुपके चुपके - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा में वैलेंटाइन डे के मौके पर दो दिल मिल रहे थे चोरी चोरी चुपके चुपके मगर ...ग्रामीणों ने उस बेखबर जोड़े को देख लिया और दोनों की शादी करा दी। मामला हरनौत प्रखंड अंतर्गत कल्याणबीघा ओपी क्षेत्र के बराह गांव की है। बताया जाता है कि युवक पटना जिला के सैदपुर गांव का रहने वाला है। जबकि प्रेमिका कल्याणबीघा के बराह गांव के बिगहा  निवासी अर्जुन राम की पुत्री है। बताया जाता है कि युवक का इसी गांव में रिश्तेदारी है। पिछले कुछ दिनों से वह अपने रिश्तेदार के यहां आया हुआ था। इसी दौरान युवती उसे मिलने के लिए बुलाई। लेकिन कहते हैं न कि इश्क छुपाये नहीं छिपता। चोरी चोरी चुपके चुपके दोनों प्रेमी को मिलते हुए ग्रामीणों ने देख लिया। फिर क्या था, यह बात जंगल में लगी आग की तरह फैल गई। ग्रामीणों ने इस बात की सूचना प्रेमिका के परिवार वालों को दी। प्रेमिका के परिवार वालों ने युवक को पकड़कर उसके घर वालों को बुलवाया। फिर दोनों परिवार की रजामंदी के बाद बिन बैंड बाजा और बाराती के दोनों की शादी करा दी गई । अब शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस संबंध में थानाध्यक्ष चंद्रमौली वर्मा का कहना है कि प्रेमी प्रेमिका दोनों एक ही समाज के हैं और दोनों के परिवार की रजामंदी से ही यह शादी हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें