गया के डिप्टी मेयर को पुलिस ने पटना के एक पॉश होटल से दो कॉल गर्ल्स के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक जब पुलिस ने पटना के फ्रैजर रोड पर स्थित एक होटल पर छापा मारा तो गया के डिप्टी मेयर समेत 6 लोगों को सेक्स रैकेट के साथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन ले जाया गया है।
पिछले महीने पुलिस ने मोहन श्रीवास्तव के खरीदे हुए एक पार्लर पर छापा मारा था जहां सेक्स रैकेट का काम चल रहा था।
'यह मेरा पहला शिकार है...अभी और लाशें बिछेंगी'
इस मामले में मोहन श्रीवास्तव ने इस बात से इनकार कर दिया था कि जिस पार्लर में सेक्स रैकेट चल रहा था वह परिसर उनका है।
बाद में उन्होंने स्वीकार किया कि वह पार्लर उनकी पत्नी की संपत्ति है लेकिन उससे उनका कोई लेना देना नहीं है।