बच्चा राय को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस
- फोटो : ANI
बिहार में हुए टॉपर्स घोटाले मामले में विशुन राय कॉलेज के प्रधानाचार्य बच्चा राय ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। वह पिछले कई दिनों से फरार चल रहे थे।
Bihar Toppers scam: Principal of Vishun Rai college Baccha Rai surrenders
— ANI (@ANI_news) June 11, 2016
बच्चा यादव के आत्मसमर्पण के बाद अब उन तथ्यों से भी पर्दा उठ जाएगा कि आखिर कैसे यह पूरा खेल खेला जा रहा था। हालांकि, गिरफ्तारी से पहले मीडिया से बातचीत के दौरान बच्चा यादव ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए उसे बदनाम करने की साजिश करार दिया। हालांकि, अबतक उसकी बेटी का कुछ पता नहीं चल पाया है लेकिन यह कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द उसकी बेटी शालिनी का भी पता चल जाएगा।