फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सीबीआई और पुलिस अधिकारी बनकर ठगी व लूटपाट करते थे, पटना पुलिस ने छापेमारी कर तीन को पकड़ा

Sun, 18 May 2025 03:34 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna Police: पटना सचिवालय के एसडीपीओ 2, साकेत कुमार ने बताया कि यह गैंग कई आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहा है और इनका आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा है। इनके पास से पुलिस और सेना की वर्दी समेत कई सामान मिले हैं। 
विज्ञापन
पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना पुलिस ने कुख्यात ठग गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह लोग खुद को सीबीआई का अधिकारी बताकर लोगों से ठगी और लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते थे। श्री कृष्णपुरी थाना की पुलिस ने एक विशेष ऑपरेशन के तहत इस गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार किए गए अपराधी विभिन्न वेशभूषा धारण कर लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिसिया पूछताछ में तीनों से खुलासा किया कि तीनों फिल्म देखकर वारदात को अंजाम देते थे। कभी सेना का जवान, तो कभी पुलिसकर्मी और सीबीआई अधिकारी बनकर वारदात करते थे।  

विज्ञापन


लूट की घटना का भी खुलासा किया
पटना पुलिस ने 10 मई को शिवपुरी अंडर पास के निकट हुई एक लूट की घटना का भी खुलासा किया है। इस केस की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस ने पहले चिरौयाटांड़ पुलि के पास से एक अपराधी को पकड़ा था। इसकी निशानादेही पर दो और लोगों को अगमकुंआ शीतला मंदिर इलाके से पकड़ा गया है। तीनों से पूछताछ के बाद मामले का खुलासा किया।   पुलिस के अनुसार, यह गैंग फिल्म और वेब सीरीज देखकर लूट की योजना बनाता था।
प्रशांत किशोर का बड़ा दांव, नीतीश के 'राम' PK के साथ, आरसीपी सिंह जन सुराज में आए
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों के बाद यह सब सामान मिले

गिरफ्तार किए गए अपराधियों के पास से पुलिस ने सेना की वर्दी, नकली सीबीआई आई कार्ड, दो देसी पिस्टल, एक कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, दो बाइक, खाली चेक और दो हेलमेट बरामद किए हैं। यह सामग्री इस बात का प्रमाण है कि गैंग ने कितनी संगठित तरीके से अपराधों को अंजाम दिया। पुलिस अब इन अपराधियों के अन्य मामलों की जांच में जुटी हुई है ताकि उनकी पूरी गतिविधियों का पर्दाफाश किया जा सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें