फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बिहार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के सरकारी आवास में चोरी

Thu, 02 Feb 2023 11:32 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के सरकारी आवास में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के वीरचंद पटेल स्थित विधायक आवास 14/3 की है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह के सरकारी आवास में चोरी - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के सरकारी आवास में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के वीरचंद पटेल स्थित विधायक आवास 14/3 की है।कोतवाली थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार उनके आवास के पहले तल का दरवाजा चोरों ने तोड़कर घटना को अंजाम दिया है। चोरी किए सामानों में निचले तल के दो कमरों से लगे बाथरूम का नल चोरी हुआ है। उन्होंने बताया है कि दरवाजा को तोड़कर जूता, बर्तन के साथ साथ कुछ अन्य सामान भी गायब हैं। उन्होंने दस्तावेजों के संबंध में बताया कि दस्तावेजों की जांच की जा रही है। अगर जरुरी दस्तावेज गायब मिले तब इसकी भी सूचना थाना को दी जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए सुधाकर सिंह के निजी सहायक उमाशंकर शर्मा ने बताया जाता है कि चोरी की सूचना मिलते ही घटना की जानकारी फोन के द्वारा कोतवाली थाना को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने बताया कि चोरों ने पीछे का दरवाजा तोड़कर घर में लगे हुए नल और कुछ सामानों की चोरी की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें