Saran News; फल व्यवसायी छपरा बाजार समिति से आम बेचकर वापस घर लौट रहा था। हकमा नहर के बाद 5 बदमाशों ने उसे घेर लिया और लूटपाट की कोशिश कने लगे। विरोध किया तो बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच एक बदमाश ने धारदार हथियार से वारकर घायल कर दिया।
छपरा में अपराधियों ने एक फल व्यवसायी से एक लाख 40 हजार रुपये लूट लिया। इतना ही नहीं व्यवसायी ने विरोध किया तो उसको बेरहमी से पीट दिया। घटना के बाद बदमाश फरार हो गए। इधर, घायल फल व्यवसायी ने शोर मचाया तो स्थान लोग वहां पहुंच और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घटना गड़खा थाना क्षेत्र के कसीना रोड पर हकमा नहर के पास की है।
विज्ञापन
FIR दर्ज कर बदमाश के तलाश में जुटी पुलिस
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर FIR दर्ज कर लिया और जांच में जुट गई। पुलिस के अनुसार, मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। घायल व्यवसायी से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। बदमाशों की तलाश में छापेमारी चल रही है। घायल व्यवसायी की पहचान गड़खा थाना क्षेत्र के गोहपुर गांव निवासी अनिल कुमार महतो के रूप में हुई है।
जल्द से जल्द बदमाशों को गिरफ्तार करे पुलिस
मामले में पूछताछ करते पर घायल व्यवसायी अनिल कुमार महतो ने बताया कि वह छपरा बाजार समिति से आम बेचकर वापस घर लौट रहा था। हकमा नहर के बाद 5 बदमाशों ने उसे घेर लिया और लूटपाट की कोशिश कने लगे। विरोध किया तो बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच एक बदमाश ने धारदार हथियार से वारकर घायल कर दिया। घटना के बाद वह घायल होकर गिर गया। इसके बीच बदमाशों ने उसे पास मौके एक लाख 40 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे। यह रुपये उसके व्यवसाय की पूंजी थी। लूटपाट के बाद वह कर्जदारों को कहां से पैसे लौटाएगा। लूटपाट के बाद परिवार वाले भी सदमे में हैं।