फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू के बेटे ने पत्रकार को दी धमकी, 'बात मानो, नहीं तो करा दूंगा मुकदमा'

Wed, 06 Jul 2016 02:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
राजद सुप्रीमो लालू यादव के बेटे और नीतीश सरकार में स्वास्‍थ्य मंत्री तेज प्रताप पार्टी के स्‍थापना दिवस समारोह में उस समय आपा खो बैठे जब एक पत्रकार ने उनका फोटो खींच लिया। उन्होंने पत्रकार को फोटो डिलीट करने की धमकी दी, पत्रकार ने मना किया तो बात मुकदमा दर्ज कराने तक भी पहुंच गई। इस पर अन्य मीडिया कर्मियों ने कार्यक्रम का बहिष्कार करने की चेतावनी दी तो पिता लालू प्रसाद को हस्तक्षेप कर मामला शांत कराना पड़ा। 
विज्ञापन


असल में सारा विवाद उस समय शुरू हुआ जब मंगलवार को पटना में राजद का 20 स्‍थापना दिवस समारोह मनाया जा रहा था। मंच पर लालू प्रसाद यादव उनके दोनों बेटे तेजस्वी और तेज प्रताप के अलावा रघुवंश प्रसाद सिंह भी मौजद थे। 

रघुवंश जिस समय अपना भाषण दे रहे थे तभी लालू के बड़े बेटे और नीतीश सरकार में स्वास्‍थ्य मंत्री तेज प्रताप एक पत्रकार का कैमरा लेकर उसे निहारने लगे। तभी अचानक उन्होंने उससे फोटो खींचने शुरू कर दिए। तेज प्रताप की इस हरकत को सामने बैठे अंग्रेजी न्यूज चैनल के एक पत्रकार ने अपने मोबाइल के कैमरे  में कैद कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज प्रताप की धमकी पर भड़के पत्रकार दी बहिष्कार की धमकी

- फोटो : PTI
जैसे ही तेज प्रताप को इस बात का एहसास हुआ उन्होंने पत्रकार को उसे डिलीट करने का इशारा किया। पत्रकार को बात समझ नहीं आई तो तेज प्रताप ने माइक लेकर उन्हें फोटो डिलीट करने को कहा। इस पर पत्रकार ने तेज प्रताप को बताया कि इसमें ऐसा कुछ भी नहीं है जैसा आप समझ रहे हैं। 

लेकिन तेज प्रताप उसे डिलीट करवाने पर अड़े रहे, इस पर पत्रकार भी अड़ गया और फोटो डिलीट करने से इंकार कर दिया। पत्रकार की ना सुनते ही तेज प्रताप का पारा चढ़ गया वो माइक से ही बोले, आप मीडिया से हैं इस‌लिए इज्जत कर रहा हूं वर्ना मानहानि के केस में मुकदमा दर्ज करवा देता। 

तब तक लालू यादव भी माजरा समझ चुके थे उन्होंने भी पत्रकार को बुलाकर वीडियो डिलीट करने को कहा। इस पर वहां बैठे पत्रकार भड़क गए और कार्यक्रम का बहिष्कार कर जाने की चेतावनी दी। 

लालू ने तब बीच बचाव करते हुए मामला सुलझाया। उन्होंने तेज प्रताप को भी अपने व्यवहार पर संयम रखने की नसीहत दी। कुछ देर चली गहमागहमी के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें