फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: शराब पीकर छात्रों से उलझे शिक्षक, अब वीडियो हो रहा वायरल; बच्चों को नेपाल घुमाने ले गए थे गुरुजी

Mon, 28 Oct 2024 04:45 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Saharsa News: ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि परिभ्रमण का उद्देश्य छात्र छात्राओं को इतिहास और ऐसी स्थानों की जानकारी देना है। इससे वह कुछ सीख सके। लेकिन, शिक्षकों के आचरण के कारण सभी को शर्मसार होना पड़ा। लोगों ने कहा कि शिक्षकों के मुंह से अपशब्द और गाली ही निकला है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरसा जिले के पत्तरघट प्रखंड क्षेत्र के धनौली पश्चिमी पंचायत के कहरा गांव स्थित मौनी मध्य विद्यालय के कुछ शिक्षकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। वीडियो में शिक्षक छात्रों के साथ गलत व्यवहार करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि शनिवार को स्कूल के नौवीं कक्षा छात्रों को लेकर आठ शिक्षक नेपाल परिभ्रमण पर गए थे। जहां कुछ शिक्षकों ने शराब का सेवन कर लिया। इसके बाद उन्होंने अपनी सभी हदों को पार करते हुए नशे में छात्रों से ही उलझना शुरू कर दिया। इसका वीडियो छात्र ने बना लिया और उसे वायरल कर दिया।

विज्ञापन


इधर, जानकारी मिलने के बाद सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने स्कूल में तालाबंदी कर दी। खबर लिखे जाने तक स्कूल में तालाबंदी जारी था। वरीय अधिकारी के आने का इंतजार किया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि जिस शिक्षक के साथ बच्चे को अभिभावक भेजता है वहीं जब हरेक साल शराब नहीं पीने की शपथ लेने के बाद ऐसी हरकत करें तो आखिर बच्चे को क्या सिखाएंगे? इधर, मौनी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार ने कहा कि 26 अक्टूबर को वर्ग नौ के छात्राओं को शिक्षक नेपाल परिभ्रमण के लिए बस से ले गए थे। वापसी के क्रम में शिक्षक दिवाकर कुमार, अभय कुमार, कृष्ण कुमार शांडिल्य ने नशा का सेवन किया। रास्ते में अश्लील हरकत करते हुए भी पाए गए। रात आठ बजे विद्यालय वापस पहुंचे तो शिक्षक राजेश झा द्वारा ग्रामीण नवनीत झा के साथ हाथापाई भी की गई। उन्होंने कहा कि रात्रि प्रहरी छोटू नाथ ने भी नशा का सेवन किया था। प्रधानाध्यापक ने ग्रामीणों से विद्यालय संचालन में सहयोग करने की मांग की और सभी आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है।  

इतिहास को देखने के बदले छात्र छात्राओं को होना पड़ा शर्मशार
ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि परिभ्रमण का उद्देश्य छात्र छात्राओं को इतिहास और ऐसी स्थानों की जानकारी देना है। जिससे वह कुछ सीख सके। लेकिन शिक्षकों के आचरण के कारण सभी को शर्मसार होना पड़ा। लोगो ने कहा कि शिक्षकों ने अपशब्द का प्रयोग किया और हाथापाई भी की। संयोगवश कुछ छात्रों ने वीडियो बना लिया। लोगों ने कहा कि मामले की जानकारी डायल 112 पुलिस को भी दी गई लेकिन कोई कारवाई नहीं हुआ। लोगों के बीच काफी आक्रोश है। लोग वरीय अधिकारी से सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे। लोगों ने कहा कि सरकार के कानून का वही लोग धज्जियां उड़ा रहे। प्रत्येक साल शपथ लेकर शपथ पत्र जमा करते है। लोगों ने कहा कि कारवाई नहीं होने पर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें