फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : सुशील मोदी ने सरकार पर कसा तंज, कहा - एम्स को लेकर बिहार सरकार की मंशा सही नहीं

Sun, 11 Jun 2023 10:07 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

दरभंगा में एम्स बनना था लेकिन बिहार सरकार की लापरवाही की वजह से यह प्रोजेक्ट अबतक लटका हुआ है। एम्स के नाम पर सरकार दरभंगा से धोखा कर रही है। JDU के 20 सांसदों ने चिट्ठी लिखकर प्रधानमंत्री से एम्स को दरभंगा से हटाकर सहरसा में बनाने की मांग की है। 
विज्ञापन
दरभंगा पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरअसल मोदी सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर महासंपर्क अभियान के तहत बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी दरभंगा पहुंचे जहां उन्होंने लहेरियासराय स्थित प्रेक्षागृह में व्यापारी महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुशील कुमार मोदी ने कहा कि दरभंगा में एम्स बनना था। लेकिन बिहार सरकार की लापरवाही के चलते आजतक एम्स का प्रोजेक्ट लटका हुआ है। वहीं उन्होंने कहा कि एम्स के नाम पर बिहार सरकार दरभंगा से धोखा कर रही है। क्योंकि जनता दल यू के 20 सांसदों ने चिट्ठी के माध्यम से प्रधानमंत्री से मांग किया है कि दरभंगा से एम्स को हटाकर सहरसा में बनाया जाए। इस बात से स्पष्ट होता है कि दरभंगा में एम्स निर्माण को लेकर बिहार सरकार की मंशा सही नहीं है।

विज्ञापन


राज्य सरकार विकास को कर रही अवरुद्ध  
 सुशील कुमार मोदी ने कहा कि जहां केंद्र सरकार 24 घंटे विकास की सोच के साथ काम कर रही है। वहीं राज्य सरकार विकास को अवरुद्ध करने पर लगी हुई है। जिसका जीवंत प्रमाण है दरभंगा एम्स। मोदी सरकार ने दरभंगा एम्स के साथ साथ अन्य प्रदेश में एम्स निर्माण की घोषणा की है। दूसरे प्रदेश में एम्स बन कर तैयार हो गया लेकिन बिहार सरकार आजतक एम्स निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध नहीं करा सकी। 

विज्ञापन

कार्यक्रम में जुटे भाजपा कार्यकर्त्ता - फोटो : अमर उजाला
जमीन नहीं देने का यह है कारण 
 सुशील कुमार मोदी ने कहा कि दरभंगा में एम्स नहीं बनने देने का मुख्य कारण यह है कि बिहार सरकार यह सोच रही है कि एम्स निर्माण का श्रेय प्रधानमंत्री को ना मिल जाए। इसके लिए राज्य सरकार दरभंगा एम्स को लटकाने का कार्य कर रहीं है। सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राज्य सरकार मिथिला के जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न करे। राज्य की जनता अगर बनाना जानती है तो उखाड़ना भी जानती है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा भटकाने के लिए जो जमीन दिया गया है उस जमीन पर मकान नहीं बनेगा। इस बात का निर्णय एक्सपर्ट टीम के द्वारा लिया गया है।

विकास नीतीश कुमार के बस की बात नहीं
सुशील मोदी ने कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट भारत के प्रमुख एयरपोर्ट में अपना नाम दर्ज करा चुकी है। लेकिन राज्य सरकार की उदासीनता के कारण समय पर भूमि मुहैया नहीं होने के कारण इसका विकास नहीं हो रहा है। लेकिन केंद्र सरकार इसे विश्वस्तरीय बनाने की कृत संकल्प है। उन्होंने विपक्षी एकता पर चुटकी लेते हुए कहा कि यह सब उनके ढकोसले हैं। इससे कुछ भी नहीं होने वाला है, क्योंकि विकास नीतीश कुमार के बस की बात नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें