पटना में सेवानिवृत डीएसपी के बेटे ने सुसाइड कर लिया है। उसने सिर में गोली मारकर जान दे दी। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र इलाके के कौशल्या अपार्टमेंट में हुई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत युवक की पहचान नीरज कुमार के रूप में हुई है।
शराब पीने को लेकर झगड़ा करता था
बताया जा रहा है कि नीरज अपने परिवार के साथ कौशल्या अपार्टमेंट में रहता था। पिछले कुछ दिनों नीरज का उसकी पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। इससे तंग आकर उसने खुदकुशी कर ली। घटना के बाद नीरज की लाश फ्लैट में बेड पर पड़ी थी। तकिए और बिस्तर खून से सने हुए थे। इधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि नीरज को नशे की लत थी। परिवार के सदस्य नीरज को शराब पीने से मना कर रहा था। लेकिन, वह अपने परिवार के लोगों से शराब पीने को लेकर हमेशा झगड़ा करता था।
विवाद सुलझाने गए नीतीश सरकार के अधिकारी पर जानलेवा हमला, पंचायत भवन बनाने का विरोध कर रहे थे दबंग
पुलिस ने कट्टा भी बरामद किया
मामले में कोतवाली थानेदार राजन कुमार ने पूरे मामले पर बताया कि देर रात रिटायर्ड डीएसपी के बेटे ने खुदकुशी कर ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया है। घटनास्थल से एक कट्टा भी पुलिस ने बरामद किया।