फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: अलग-अलग सड़क हादसों में पांच बच्चों समेत छह की मौत, नौ अन्य जख्मी

Fri, 02 Jul 2021 12:12 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, सिवान/मुजफ्फरपुर

सार

  • बिहार में बृहस्पतिवार को सड़क हादसों ने छह लोगों की जिंदगियां छीन लीं जबकि नौ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सिवान और मुजफ्फरपुर जिलों में अलग-अलग सड़क हादसों में बृहस्पतिवार को पांच बच्चों समेत छह की मौत हो गई जबकि कई अन्य जख्मी हो गए। सिवान जिले के पचरुखी थाना अंतर्गत पड़ौली गांव के समीप बृहस्पतिवार को सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 531 पर एक अनियंत्रित अज्ञात ट्रक द्वारा कुचल देने से एक किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक 17 वर्षीय किशोर और दो बच्चे जख्मी हो गए ।

विज्ञापन


पचरुखी थाना प्रभारी ददन सिंह ने बताया कि अभय कुमार नामक एक किशोर की मौत हो गई जो रमेश सिंह का पुत्र था। शव का पोस्टमार्टम जिला सदर अस्पताल में कराए जाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए मृतक के परिजन को सौंप दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में जख्मी हुए 17 वर्षीय एक नवयुवक तथा 10 एवं 11 साल के दो बच्चों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके अनुसार चारों उस समय उक्त ट्रक की चपेट में आ गए जब वे शौच के लिए जा रहे थे । पुलिस अधिकारी के अनुसार इस हादसे के बाद ट्रक चालक अपने वाहन को लेकर फरार हो गया ।
विज्ञापन


वहीं, मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना अंतर्गत सहदानी गांव के समीप देर शाम एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक के एक घर में घुस जाने से वहां सो रहे पांच बच्चों की मौत हो गयी जबकि छह अन्य व्यक्ति जख्मी हो गए।

सरैया थानाध्यक्ष रविंद्र यादव ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि जख्मी लोगों को इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद ट्रक चालक अपने वाहन को छोडकर फरार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें