फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल जाने से पहले बोला शहाबुद्दीन, 'मेरे समर्थक चुनाव में नीतीश को सिखाएंगें सबक'

Fri, 30 Sep 2016 06:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द होने के बाद बिहार के बाहुबली मोहम्मद शहाबुद्दीन ने सीवान कोर्ट में सरेंडर कर दिया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। लेकिन जेल जाने से पहले शहाबुद्दीन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के‌ खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। शहाबुद्दीन ने धमकी भरे लहजे में यहां तक कह दिया कि चुनाव में उसके समर्थक सरकार को सबक सिखा देंगे। 
विज्ञापन


नीतीश कुमार के खिलाफ सख्त रुख रखने वाले शहाबुद्दीन से जब यह पूछा गया कि क्या आपको नीतीश पर की गई अपनी टिप्पणियों पर अफसोस है तो चार बार राजद से सांसद रहे शहाबुद्दीन ने साफ कहा 'मुझे अपनी बात पर कोई अफसोस नहीं है मैंने नीतीश कुमार पर जो कहा था उस पर अब भी कायम हूं।' 

'सच बोलने में मुझे कोई परवाह नहीं है, पहले भी नहीं थ्‍ाी। मेरे समर्थक बता देंगे उन्हें आने वाले चुनाव में क्या होना है।' नीतीश कुमार द्वारा उन पर दिए गए बयानों पर शहाबुद्दीन ने कहा कि 'मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मेरे बारे में कोई क्या कह रहा है। मुझे न्याय व्यवस्‍था पर पूरा भरोसा है इसलिए सरेंडर कर रहा हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

फैसले के बाद पीड़ित परिवार ने जताई खुशी, कहा- अब मिल सकेगा न्याय

- फोटो : ANI
वहीं शहाबुद्दीन की जमानत रद्द होने के बाद पीड़ित परिवार ने खुशी जताते हुए कहा कि उन्हें उम्‍मीद है अब न्याय मिल सकेगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद लगने लगा है कि उनके बेटों को भी न्याय मिल पाएगा। 

वहीं मामले को पीड़ित परिवार की ओर से सुप्रीम कोर्ट तक ले जाने वाले वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद अब राजीव रोशन मामले में थोड़ी तेजी आ सकेगी। 
 
बता दें कि दोहरे हत्याकांड मामले के गवाह तीसरे भाई राजीव रोशन की हत्या मामले में सीवान कोर्ट से उम्रकैद की सजा होने के बाद भी शहाबुद्दीन पिछले महीने हाइकोर्ट से जमानत पाने में सफल रहा था। इसके बाद से ही बिहार की राजनीति में भूचाल आया हुआ था। हर तरफ से छीछालेदार होने के बाद नीतीश सरकार को जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की शरण लेनी पड़ी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें