फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बछवारा विधायक रामदेव राय का पटना में निधन

Sat, 29 Aug 2020 11:55 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
रामदेव राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, समस्तीपुर लोकसभा के पूर्व सांसद और वर्तमान बछवारा विधायक रामदेव राय का शनिवार को निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी और पटना के पारस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

विज्ञापन


बेगूसराय जिले के बछवारा विधाससभा क्षेत्र से विधायक रामदेव राय के निधन पर कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल एवं बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने गहरा शोक व्यक्त किया। मदन मोहन झा ने कहा कि रामदेव बाबू एक गांधीवादी नेता थे, उनके निधन से पार्टी और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें