फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: पटना में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने छह को कुचला, बाइक सवार भी चपेट में; अटल पथ पर भीषण हादसे से हड़कंप

Mon, 19 Oct 2026 09:37 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna Road Accident News: पटना के अटल पथ पर भीषण हादसा हुआ है। एक स्कॉर्पियो महेश कुमार के पास बेकाबू हो गई। हादसा इतना भीषण था कि सात लोग इसकी चपेट में आ गए। 
विज्ञापन
पटना के अटल पथ पर सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के अटल पथ पर रविवार रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर देखने को मिला। महेशनगर के पास अनियंत्रित हुई गाड़ी ने सड़क पर मौजूद कई लोगों को टक्कर मार दी। इसके बाद स्कॉर्पियो पलट गई और उछलकर घटनास्थल से करीब 80 मीटर दूर जा गिरी। हादसे के दौरान वहां से गुजर रहा एक बाइक सवार भी इसकी चपेट में आ गया। हादसे के बाद अटल पथ पर हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन

सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए

घटना पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो ने करीब 200 मीटर के दायरे में कई लोगों को अपनी चपेट में लिया। हादसे के बाद सड़क पर अफरातफरी मच गई। कई घायल सड़क किनारे पड़े नजर आए। इस दुर्घटना में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां डॉक्टर ने एक शख्स को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

 

Trending Videos
विज्ञापन

हादसे के बाद गाड़ी का हाल। - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों ने कहा- नशे में था गाड़ी का ड्राइवर
घायल रणवीर कुमार ने बताया कि रविवार मध्य रात्रि को हमलोग पूजा पंडालों से घूमकर पैदल ही वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में हमलोग आ गए। देखते ही देखते सात लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कॉर्पियो चालक शराब के नशे में था। गाड़ी (BR01JY6754) पर जनता दल यूनाईटेड का झंडा लगा हुआ था। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपी गाड़ी चालक पर कड़ी कार्रवाई करे। अटल पथ पर लगातार हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें