अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर लगे पोस्टर।
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को आने वाले हैं अमित शाह
बतादें कि सासाराम के जिस इलाके में तनाव है, उससे करबी दो किलोमीटर दूर रविवार को एक कार्यक्रम होना है। इसमें देश के गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। सम्राट अशोक जयंती समारोह को लेकर भाजपा की ओर से इलाके में पोस्टर भी लगाए गए हैं।
डेढ़ घंटे उपद्रव हुआ, डीआईजी कैंप कर रहे
करीब डेढ़ घंटे तक उपद्रव हुआ। स्थिति को देखते हुए रोहतास पुलिस प्रशासन ने भोजपुर कैमूर और बक्सर की पुलिस को बुलाया है। तीनों जिला के पुलिस वहां कैंप कर रहे हैं। घटनास्थल पर खुद डीआईजी मौजूद हैं। धारा 144 लागू है। क्षेत्र में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण है, लेकिन पुलिस गली गली में घूम कर आमजन से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है।