फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधन मोबाइल ऐप से यौन उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाएंगी बिहार की ग्रामीण लड़कियां 

Wed, 19 Dec 2018 05:04 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार की ग्रामीण इलाकों की उन लड़कियों और महिलाओं के लिए एक मोबाइल ऐप विकसित किया गया है, जो यौन उत्पीड़न के खिलाफ सोशल मीडिया तक ज्यादा पहुंच नहीं पाती हैं। ग्रामीण इलाकों की ऐसी महिलाएं व लड़कियां अब बंधन ऐप के माध्यम से अपनी चुप्पी तोड़ेंगी। यूनाइटेड नेशंस पॉपुलेशन फंड (यूएनएफपीए) ने बुधवार को पटना में आधिकारिक तौर पर जेंडर अलायंस के सहयोग से तैयार इस ऐप को लॉन्च किया। 

विज्ञापन


प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कार्यकर्ता, एड्स मुक्त दुनिया के सह-निदेशक और कोड ब्लू अभियान की प्रमुख पाउला डोनोवन और प्रसिद्ध वकील इंदिरा जयसिंह की उपस्थिति में इस ऐप का लोकार्पण हुआ। यह ऐप हिंदी में है और बेहद आसानी से किसी भी एंड्रायड मोबाइल पर डाउनलोड किया जा सकता है। 

यह ऐप दहेज, बाल विवाह, घरेलू हिंसा और लैंगिक असमानता के मुद्दों पर लोगों को जागरूक करता है।  उल्लेखनीय है कि पटना स्थित जेंडर अलायंस ने सितंबर महीने में ही प्रयोग के तौर पर बंधन तोड़ एंड्रायड मोबाइल ऐप शुरू किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें