फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहारः व्हाट्सएप पर डालिये टूटी सड़क की फोटो, तुरंत होगी मरम्मत

Fri, 01 Jul 2016 10:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में अब वाट्सएप के जरिए टूटी सड़कें ठीक होंगी, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राज्य में यह नई कवायद शुरू की है। तेजस्वी यादव अपने विभाग में नित्य नए प्रयोग कर रहे हैं, जिससे विभाग की कार्यशैली में बदलाव और सड़कों की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिले। इसी क्रम में तेजस्वी यादव ने सड़कों की समस्या के समाधान के लिए एक नई पहल की शुरुआत की है। 
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। इस नई सुविधा के तहत व्हाट्सएप नंबर 9470001346 पर जुड़कर बदहाल सड़कों की तस्वीर भेजी जा सकती है। भेजी गई सूचना के आधार पर शिकायत दर्ज की जायेगी। जिसके बाद पथ निर्माण विभाग संज्ञान लेगा। 

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि शिकायत दर्ज कराने के बाद भी अगर अधिकारी सड़क की समस्या को दूर नहीं करेंगे, तो उन पर जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि वो विभाग में हर स्तर पर पारदर्शिता कायम रखना चाहते हैं। लोगों से निरंतर संपर्क बनाए रखने में भी इससे सुविधा होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने जारी की नई व्यवस्‍था

- फोटो : ANI
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि पहले लोग जब सड़कों से जुड़ी शिकायतें करते थे, तो इंजीनियरों को बताया जाता था और उनकी रिपोर्ट को ही सही मान लिया जाता था। 

कई बार ऐसा होता था कि सड़क ठीक ही नहीं हुई और रिपोर्ट सही आ गई। अब विभाग के पास फोटो उपलब्ध रहेगा, तो उसे ठीक करवाने में आसानी होगी। 

दूसरी ओर उप मुख्यमंत्री की इस पहल की लोग काफी सराहना कर रहे हैं। माना जा रहा है ‌इससे बिहार में टूटी सड़कों का ढर्रा कुछ बदलेगा और अधिकारियों की कार्यप्रणाली में भी तेजी आएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें