फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पटना के अटल पथ पर हादसा, एक शख्स की मौत; तेज रफ्तार कार ने मारी थी जोरदार टक्कर

Tue, 25 Feb 2025 10:09 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna Road Accident News: हादसे के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गई और लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने दुर्घटना की स्थिति का जायजा लिया और कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के अटल पथ पर एक सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र के राजीव नगर के पास हुआ। घटना के अनुसार, तेज रफ्तार कार ने दो को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गई और लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने दुर्घटना की स्थिति का जायजा लिया और कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस हादसे ने अटल पथ पर तेज रफ्तार वाहनों के खतरे को एक बार फिर उजागर किया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह करीब आठ बजे साइकिल सवार व्यक्ति पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र के अटल पथ पर जा रहा था तभी पीछे से आ रही एक कार उसके टक्कर मार दी। इसमें साइकिल सवार व्यक्ति करीब दो फिट हवा में उड़ कर जमीन पर गिरा। हादसा इतना भीषण था कि साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई है। वही भागने के क्रम में अटल पथ पर दौर रहे एक युवक को भी कार चालक ने टक्कर मार दी। युवक की हालत गंभीर है। 

ट्रैफिक थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि घटना सुबह की है। साइकिल सवार व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है वही दूसरा युवक घायल है। हालांकि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। वही दूसरा युवक जो घायल है उसके बारे में जानकारी ली जा रही है। चार चक्का वाहन की तलाश की जा रही है। रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। जल्द ही कार चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही कार को जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें