फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: वैशाली में सड़क हादसा, 3 युवक की मौत; बाइक से दोस्त के ससुराल जा रहे थे तीनों, बोलेरो ने मारी टक्कर

Thu, 09 Mar 2023 10:57 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar: वैशाली में भीषण सड़क हादसे में 3 दोस्तों की मौत हो गई। तीनों बाइक से अपने दोस्त के ससुराल जा रहे थे, महुआ-देसरी रोड पर तेज रफ्तार बोलरो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
वैशाली सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली में भीषण सड़क हादसे में 3 दोस्तों की मौत हो गई। तीनों बाइक से अपने दोस्त के ससुराल जा रहे थे, महुआ-देसरी रोड पर तेज रफ्तार बोलरो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। इतना ही नहीं हादसे के बाद बोलरे चालक गाड़ी लेकर भागने की कोशिश करने लगा। कुछ आगे बढ़ने पर एक दुकान में गाड़ी दुकान में जा घुसी। दुकान में टक्कर लगते ही आसपास के लोग पहुंचे, इस बीच बोलेरो चालक फरार हो गया। 

विज्ञापन


तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही क्षतिग्रस्त और बोलरो को जब्त कर लिया। पुलिस के अनुसार, तीनों बाइक से कन्हौली जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। मरने वाले की पहचान तीसीओता थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी राजकुमार (28), पप्पू कुमार राम (25), असवारी गांव निवासी सुमित सिंह (22) के रूप में हुई। 

चालक शराब पीकर गाड़ी चला रहा था
परिजनों का कहना है कि राजकुमार, पप्पू और सुमित बचपन के दोस्त थे। तीनों अपने दोस्त राजा के ससुराल (कन्हौली) जा रहे थे। इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास हादसा हुआ है। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। बोलेरो चालक शराब पीकर गाड़ी चला रहा था। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। तीनों की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें