फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar:आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद 10 फरवरी को आ रहे हैं पटना ,तेज प्रताप कर रहे भागवत कथा

Sun, 05 Feb 2023 11:40 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव 10 फरवरी को सिंगापुर से दिल्ली लौट रहे हैं। इसको लेकर राजद परिवार में खुशी का माहौल है। लालू प्रसाद के बिहार वापसी को लेकर तेज प्रताप यादव अपने आवास पर भागवत कथा करवा रहे हैं। 
विज्ञापन
Bihar:आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद 10 फरवरी को आ रहे हैं पटना ,तेज प्रताप कर रहे भागवत कथा - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव 10 फरवरी को सिंगापुर से दिल्ली लौट रहे हैं।  इसको लेकर राजद परिवार में खुशी का माहौल है। इस बात की जानकारी आरजेडी के पूर्व सांसद मोहम्मद अली अशरफ फातमी ने ट्वीट के जरिए दी। लालू प्रसाद के बिहार वापसी को लेकर तेज प्रताप यादव अपने आवास पर भागवत कथा करवा रहे हैं। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव किडनी ट्रांसप्लांटेशन के लिए सिंगापुर गए थे जहां उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने पिता को किडनी डोनेट किया था। अशरफ फातमी ने सोशल मीडिया पर लालू प्रसाद यादव की दोनों बेटियों मीसा भारती और रोहिणी आचार्य के साथ फोटो भी शेयर किया है। उन तस्वीरों में लालू प्रसाद यादव ऑपरेशन के बाद स्वस्थ दिख रहे हैं। फिलहाल राजद के खेमे में खुशी की लहर है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें